24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

गरीब परिवारों के बीच लंच पैकेट,मरीजों के बीच फल वितरण कर मनाया जन्मदिन

सीधी I मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान का जन्मदिन उनके समर्थकों ने कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहे गरीब मजदूर भाइयों एवं उनके परिवार के लोगों के बीच मनाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी आई टी एवं सोशल मीडिया सेल सीधी के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने पटपरा में गरीब मजदूर एवं उनके परिवार के बीच पहुंचकर मिष्ठान और लंच पैकेट का वितरण किया एवं जिला अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचकर फल वितरण किया। इस अवसर पर आईटी सेल विधानसभा चुरहट के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह भोले, ब्लाक अध्यक्ष शिवनारायण सोनी, गणेश द्विवेदी,प्रदीप गिरी,विनोद केवट उपस्थित होकर हर्ष एवं सद्भावना के साथ जन्मदिन मनाया।इस अवसर की अगली कड़ी में पूर्व यूथ कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह परिहार ने ग्राम ऐठी बारी में गरीब मजदूरों परिवार के बीच पहुंचकर ज्ञान सिंह का जन्मदिन मनाया।

आई टी एवं सोशल मीडिया सेल नरेला विधानसभा के अध्यक्ष रवि सोनी ज्ञानू ने पुराने बस स्टैंड हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रदेश महामंत्री का जन्मदिन मनाया इस अवसर पर पार्षद पति रजनीश श्रीवास्तव,मदन सोनी,रमेश अवधिया,बेमिसाल खान,संतोष चौरसिया,आदिल मंसूरी,वसीम खान, गोल्डी गुप्ता उपस्थित थे।

प्रदेश महामंत्री का जन्मदिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए मनाया इसी कड़ी में कई लोग ने उनके ऑफिस में पहुंचकर फुल माला पहना कर बधाई दी बधाई देने वालो में जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री सुरेश प्रताप सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय,सीधी जिले के पत्रकार अटल शुक्ला,पत्रकार नरेश वर्मा,संजय सिंह बघवारी,वरिष्ट संविदाकार रमेश सिंह,श्रीपाल सिंह,कृष्णचंद्र मिश्रा,मेजर सिंह,नवीन सिंह, गुडडू शर्मा,भूपेन्द्र सिंह चौहान,रोहन सिंह,अखंड सिंह,कमलेंद्र सिंह डब्बू,उत्सव सिंह टिंकू ने क्रमशः पहुच कर शुभकामनाए एवं बधाई दी।

Related posts

सीधी में नहीं थम रहा है जंगलो में आग लगने का सिलसिला, बघबारी के जंगल मे लगी भीषण आग…

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्राम पंचायत हनुमानगढ़ को नगर पंचायत बनाए जाने की उठी मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

सिवनी के महिला अधिकारी से ट्रांसफर के लिए मंत्री के OSD के नाम पर 25 हजार की लूट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!