28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

रेत माफिया का पीछा करते वन विभाग की फायरिंग में युवक की हुई मौत,9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुरैना नगर थाना क्षेत्र के अमोलपुरा में चम्बल के अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने गयी वन विभाग की टीम ने गोली चलाई जिसमें शौच के लिए गए युवक की गोली लगने से मौत हो गयी। युवक मौत से गुस्साए गांव वालों ने पोरसा अटेर रोड पर जाम लगा दिया, जिसके बाद नगरा थाना पुलिस में नौ वन आरक्षकों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान के लिए सीएमएचओ ने की अपील

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7 बजे वन विभाग की टीम अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा कर रही थी। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक डॉडरी के पास से ट्रैक्टर ट्रॉली निकालकर पोरसा की तरफ जा रहा था उसी वक्त वन विभाग की टीम को देखकर चालक ने अमोलपुरा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली को मोड़ दिया।वन विभाग की टीम भी पीछा करते हुए गांव में घुस गई। चेतावनी देने के बावजूद ड्राइवर ने ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं रोकी तो वन विभाग के अमले ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली ट्रैक्टर के टायर में लगी जिससे ट्रैक्टर वहीं खड़ा रह गया। इसके बाद रेत माफिया के लोग ट्रॉली वहीं छोड़ कर भाग गए।

खबर यह भी है👉👉👉 संकट अभी टला नहीं है , रखें सतर्कता और सावधानी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाने का प्रयास किया तो वन विभाग की टीम ने फायरिंग कर दी। जिसमें शौच के लिए गए युवक के कंधे और हाथ मे गोली जा लगी। जिससे युवक महावीर सिंह पुत्र भीकम सिंह तोमर की मौके पर ही मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और रोड पर जाम लगा दिया।वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ते मे निकल रही मारुति वैन का शीशा भी तोड़ दिया हैं।महावीर सिंह तोमर की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पोरसा अटेर रोड पर चक्का जाम कर दिया। वे वन विभाग की टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि गोली मारने वालों के खिलाफ मामला दर्ज हो और मृतक के परिवार वालों को एक सरकारी नौकरी और सहायता राशि दी जाए।

खबर यह भी है👉👉👉 पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पूर्व बयान पर कसा तंच बोले- सिंगरौली को सिंगापुर न बनायें, सिंगरौली ही रहने दें,शिवराज सिंह के झूठ, पथरायी आँखों के सपने रह गए

इस पूरे मामले में एएसपी राय सिंह नरवरिया का कहना है मृतक के परिजनों का आरोप है कि शौच के लिए गए युवक को वन विभाग की टीम ने 315 बोर की बंदूक से गोली मारी हैं। जिससे युवक की मौत हो गयी है। ग्रामीणों की मांग पर नगरा थाने में नौ वन आरक्षकों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया, इसके बाद ही वे चक्का जाम हटाने को राजी हुए।पपुलिस ने वन विभाग के 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर वन विभाग की बुलेरो गाड़ी भी जप्त की गई हैं। शव को पीएम हाउस भिजवा दिया हैं।

Related posts

13 शहरों में आज से सिनेमा, स्विमिंग पूल ,रेस्टोरेंट में बैठकर खाना बंद साथ ही सार्वजनिक होली में भी प्रतिबंध

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस को झटका, MP यूथ कांग्रेस प्रभारी ने दिया इस्तीफा, “आप” की सदस्यता ली

MP SIDHI NEWS TEAM

पौधा लगाएँ, फोटो अपलोड करें और मुख्यमंत्री से अवार्ड पाएँ,जन-सहभागिता से वृक्षारोपण के लिए अंकुर कार्यक्रम : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!