33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

चिरहुला मंदिर का गेट खुलवाने के लिए एएसआई ने पुजारी को धमकाया,पुजारी ने एसपी से की शिकायत, एएसआई निलंबित

आम जनता से लॉकडाउन के पालन की कैसे अपेक्षा की जा सकती है जब शासन प्रशासन के बड़े अधिकारी ही लॉकडाउन तोड़ने पर आमादा रहते हैं। ऐसी ही एक घटना रीवा से सामने आ रही है जहां शनिवार शाम एएसआई द्वारा चिरहुला मंदिर में पहुंचकर मंदिर के पुजारी के ऊपर जबरन दबाव डालकर मंदिर का गेट खुलवाने का प्रयास किया गया। पुजारी ने लॉकडाउन का हवाला देकर मना किया तो एएसआई द्वारा पुजारी को धमकाते हुए कहा गया कि मैं आया हूं तो हनुमान जी के दर्शन करके ही जाऊंगा चाहे जो भी हो जाए। असमंजस में पड़े पुजारी ने बिछिया पुलिस व पुलिस कंट्रोल रूम तथा एसपी को जब इसके बारे में सूचना दी गई। बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची ,जहां एएसआई पहुंची बिछिया पुलिस के पुलिस कर्मियों पर भी भड़क गया वह उनको भी धमकाना शुरू कर दिया ।पुलिस अधीक्षक रीवा ने मामले में संज्ञान लेते हुए एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

खबरें और भी 👉👉 खुली सिस्टम की पोल : कंटेनमेंट जोन में सुबह छत से गिरी लड़की, दिन भर एम्बुलेंस भी नहीं पहुंची, बेटी को ठेले पर रखकर बेबस पिता ने पहुंचाया अस्पताल.

पूरा मामला

जानकारी के अनुसार शनिवार को एसपी कार्यालय में पदस्थ एएसआई राजनारायण दुबे चिराहुला मंदिर पहुंचे । जहां उन्होंने पुजारी से दरवाजा खोलने के लिए कहा, जिस पर पुजारी ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए मंदिर बंद होने की बात कही तो एएसआई राजनारायण दुबे भड़क गए। वह पुजारी को धमकी देते हुए हंगामा करने लगे। राजनारायण दुबे ने कहा कि मैं हनुमान जी के दर्शन करके ही, जाऊंगा चाहे जो हो जाए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए ।सभी ने एएसआई को मंदिर खुलने के प्रतिबंधित होने के बारे में बताया, फिर भी एएसआई साहब अपने खाकी वर्दी की धौंस दिखाते रहे।

खबरें और भी 👉👉 सीधी कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी : नशीली कफ सिरप के तस्कर को पहुँचाया सलाखों के पीछे.

इस बीच लोगों ने मामले की पूरी सूचना बिछिया पुलिस को दी । साथ ही साथ पूरे मामले के बारे में एसपी रीवा को भी अवगत कराया गया।फिर भी एएसआई साहब भड़कते हुए धमकी देती रहे। अंत में पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर आरोपी पुलिसकर्मी को घर तक छोड़ने गई । पुलिस अधीक्षक ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Related posts

एमबीबीएस स्टूडेंट फाइनल इयर के छह छात्र खुशियां मनाने नहर गए, पैर फिसलने पर एक साथी बहा, कॉलेज में हड़कंप

MP SIDHI NEWS TEAM

विंध्य को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने नए झंडे का किया लोकार्पण,साल 2023-24 तक विंध्य, मध्य प्रदेश से अलग एक राज्य बनेगा किया दावा……

MP SIDHI NEWS TEAM

नाबालिग लड़की से रेप,आरोपी व पीड़िता पड़ोसी

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

कोरोना कर्फ्यू का हो रहा था उल्लंघन, महिला IAS अधिकारी ने दुकानदार को सरेआम लगाया थप्पड़, देखिये वी May 24, 2021 at 5:00 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 चिरहुला मंदिर का गेट खुलवाने के लिए एए…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!