
सतना रेलवे पुलिस फोर्स के लॉकअप में चोरी के संदेही आरोपी ने फांसी लगा ली। घटना बुधवार शाम 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। पूरे मामले में आरपीएफ प्रभारी मान सिंह ने चुप्पी साध ली है।मामले पर RPF ने मामले में चुप्पी साध रखी थी। हालांकि रात बढ़ते ही पोस्ट में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में शव जिला अस्पताल में रखवाने के बाद आला अधिकारियों को सूचना दी गई। जानकारी के बाद रात करीब 12 बजे जबलपुर से कमांडेंट भी सतना पहुंचे। घटना के करीब 8 घंटे बाद GRP को सूचना दी गई। जाँच करने आये आरपीएफ कमांडेंट ने मामले में मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए हैं। वहीं परिजनों ने आरपीएफ कर्मियों पर मारपीट करने और इस कारण मौत का आरोप लगाया है।
खबर यह भी है👉👉👉 बॉयफ्रेंड को सेल्फी भेजकर युवती बोली- बचा सकते हो तो बचा लो, इतना कहकर नहर में लगा दी छलांग

सतना आरपीएफ में चोरी के आरोपी युवक की मौत पर चौकी में देर रात जमकर हंगामा हुआ परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप लगाया है जिससे आदित्य पासी की मौत हो गयी। वहीं आरपीएफ कस्टडी में हुई मौत के संवेदनशील मामले पर जाँच करने आरपीएफ कमांडेंट अरुण त्रिपाठी पहुँचे जिन्होंने मौके का मुआयना किया और मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए है। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महानगरी एक्सप्रेस में किसी पैसेंजर का सामान चोरी कर भाग रहा था जिसे मौके से पकड़ कर पूछताछ की जा रही थी। उसे जीआरपी को सौंपना था कि उसी दरमियान युवक ने कंबल के कपड़े से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आरपीएफ चौकी में मृतक के परिजनों का जमावड़ा लग गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरपीएफ पुलिस ने आदित्य के साथ बुरी तरह मार पीट की जिससे उसने दम तोड़ दिया।
RPF ने GRP पर फोड़ा ठीकरा
RPF ने GRP पर ठीकरा फोड़ने की कोशिश की UW। मृतक के कुछ रिश्तेदारों को RPF ने सूचना देकर सतना रेलवे स्टेशन बुला लिया। कहा कि आदित्य को GRP ने गिरफ्तार कर लिया है। जब एक युवती और महिला स्टेशन पहुंची, उन्हें पता चला कि आदित्य की मौत हो गई है, तो हंगामा हो गया।
घरवालों ने लगाया पिटाई से मौत का आरोप
बताया गया, सूचना के बाद आदित्य की मां मुन्नी अपनी बहू और बेटों के साथ RPF पोस्ट पहुंची थी। जहां परिजनों के साथ RPF जवानों ने झूमाझटकी की थी। आरोप है, कई घंटों तक RPF यहां वहां घुमाती रही। जब परिजनों ने हंगामा किया, तो RPF के जिम्मेदार अभद्रता पर उतारू हो गए। मृतक के परिजन मौत के बाद परिजन भड़के हुए हैं। वे सतना जिला अस्पताल में पीएम नहीं होने दे रहे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बेटे का शव नहीं दिखाया गया है। साथ ही आरोपी RPF अफसर और जवानों पर कार्रवाई हो, तब ही पीएम होगा। ऐसे में जिला अस्पताल में कई थानों का पुलिस बल पहुंच चुका है। एसडीएम राजेश राही, सीएमपी विजय प्रताप सिंह मौके पर मौजूद होकर परिजनों को मना रहे हैं।
आरोप है कि RPF पोस्ट प्रभारी मान सिंह और उनके जवानों ने वाहवाही के चक्कर में खुद की लुटिया डुबाई है। कानून के जानकारों का कहना है कि 7 साल की सजा से नीचे वाले आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है। अगर पूछताछ के लिए लाते है तो लॉकअप में बंद नहीं करते। बावजूद इसके RPF ने लापरवाही बरती और फिर घटना व साक्ष्य छिपाने की पूरी मशक्कत करते रहे।

4 comments
[…] खबर यह भी है👉👉👉 बॉयफ्रेंड को सेल्फी भेजकर युवती बोली- … […]
[…] खबर यह भी है👉👉👉 चोरी के आरोपी युवक की सतना आरपीएफ कस्ट… […]
[…] खबर यह भी है👉👉👉 चोरी के आरोपी युवक की सतना आरपीएफ कस्ट… […]
[…] खबर यह भी है👉👉👉 चोरी के आरोपी युवक की सतना आरपीएफ कस्ट… […]