
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि रविवार रात्रि 12 बजे तक कुल 777 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 830 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमे से सभी की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।
खबर यह भी है👉👉👉 कोडार, बकिया और जमधर जलाशय में मत्स्य पालन लीज के लिए आवेदन आमंत्रित,आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून
सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद रविवार को 8 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।
खबर यह भी है👉👉👉 पैसा दो और खूब अवैध शराब बनाओ, MP में एक्साइज इंस्पेक्टर के इशारे पर रिश्वत लेते हुआ बोला कांस्टेबल, सस्पेंड
अब जिले में कुल 9216 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 9109 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 20 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 87 हैं।
——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में नही मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 8 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 9216
👉डिस्चार्ज 9109
👉एक्टिव केस 20
👉 मृत्यु 87
