29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पूर्व बयान पर कसा तंच बोले- सिंगरौली को सिंगापुर न बनायें, सिंगरौली ही रहने दें,शिवराज सिंह के झूठ, पथरायी आँखों के सपने रह गए

अस्पतालों को आधुनिक उपकरण देना आपका धर्म है,सिंगरौली में भी आक्सीजन जनरेटिंग प्लांट लगे

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि आज से 13 साल पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़े दंभ से लोगों को सपने दिखाए थे कि नए जिले सिंगरौली को सिंगापुर बनाऊंगा। सपने को पूरा होते देखने के लिए लोगों की आँखें थक चुकी हैं।उनके द्वारा द्वारा किये गए झूठे वादे अब पथरायी आँखों के सपने बन गए हैं। सबसे ज्यादा खनिज रायल्टी देने वाला जिला आज भी अपनी दशा पर रो रहा है।

खबर यह भी है👉👉👉 दूसरे का आधार कार्ड लिंक कर निकाले गए 21 लाख रुपये,बैंक स्टाफ भी संदेह के दायरे में

सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह सिंगरौली को सिंगरौली ही रहने दें, लेकिन वादे के मुताबिक मूलभूत सुविधा देना आपका धर्म है। कम से कम अस्पतालों की दशा ही सुधार दें जो स्वास्थ्य के आधुनिक उपकरणों के नाम पर शून्य हैं। यहां की जनता इलाज के लिए हलाकान है और आशा भरी नजरों से आपकी ओर देख रही है। उन्होंने एन.सी.एल. द्वारा दिए गए दस करोड़ रुपये में से सिंगरौली में भी एक आक्सीजन जनरेटिंग प्लांट लगाने की मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 13 साल बाद अभी भी सिंगरौली को सिंगापुर बनाने की बात दोहरा रहे हैं। वे अब कह रहे हैं कि यहाँ के विकास के लिए पांच साल का रोड मैप बनाया जायेगा, यानी उनके वायदे को कुल 18 साल हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह झूठ बोलने की पराकाष्ठा है, पता नहीं आप अब और कितना झूठ बोलेंगे?

खबर यह भी है👉👉👉 गर्लफ्रैंड निकली प्रेमी की कातिल : दूसरी जगह बॉयफ्रैंड ने की शादी तो कर दिया कत्ल

अजयसिंह ने कहा कि एन.सी.एल. ने पिछले सात वर्षों में अपने सी.एस.आर. मद से पांच सौ करोड़ मध्यप्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए दिए हैं। जबकि सरकार द्वारा एकमात्र ट्रामा सेंटर बनवाया गया है। इसमें न तो पैथालाजी और टीपीसीआर लैब है और न ही अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की व्यवस्था है। न तो एक्स रे मशीन उपलब्ध है और न ही ब्लड बैंक| आक्सीजन प्लांट भी नहीं है। आक्सीजन की कमी से मरीज मौत के मुंह में समा रहे हैं। प्रदूषण की दोहरी मार झेल रही यहाँ की जनता को बाहर रिफर किया जाता है जो रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। क्योंकि खुद एन.सी.एल. का अस्पताल भी व्यवस्था विहीन है। यहाँ की न तो सीटी स्कैन मशीन चल रही है और न ही टीपीसीआर लैब है। यहाँ के कर्मचारियों को भी इलाज के लिए बाहर भेजा जाता है।

खबर यह भी है👉👉👉 पंजाब चुनाव के लिए अकाली दल से बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन,मायावती ने बताया नई राजनीतिक व सामाजिक पहल

सिंह ने मांग की है कि जनता आक्रोशित हो, उसके पहले शिवराजसिंह व्यक्तिगत रूचि लेकर नेहरु चिकित्सालय जयंत, ट्रामा सेंटर बैढन, सेन्ट्रल हॉस्पिटल मोरवा, सीएचसी अस्पताल मोरवा और चितरंगी अस्पताल को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस करवायें ताकि लोगों को इलाज के अभाव में जान न गंवाना पड़े।

Related posts

जबलपुर में चरित्र संदेह पर पति ने किराएदार और फिर पत्नी काे चाकू से गोद डाला,दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी …

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण का कहर ! मैहर शारदा मां के मंदिर में लगा 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक ताला, चैत्र नवरात्र में नहीं होंगे दर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा में महंत सीताराम दास सहित 3 पर दुष्कर्म का आरोप, CM Shivraj के निर्देश- आरोपियों को करो जमींदोज

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!