29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

गर्लफ्रैंड निकली प्रेमी की कातिल : दूसरी जगह बॉयफ्रैंड ने की शादी तो कर दिया कत्ल

जबलपुर पुलिस ने एक युवक की मौत के मामले में गर्लफ्रेंड और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है. गर्लफ्रैंड अपने प्रेमी की दूसरी जगह शादी होने से नाराज थी,इसलिए उसने अपने बहन के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी।जबलपुर पुलिस ने शनिवार को सोनू पटेल हत्याकांड का खुलासा किया।

खबर यह भी है👉👉👉 इंदौर पकड़ाया बड़ा सेक्स रैकेट, हैदराबाद से आई थीं लड़कियां, 10 हिरासत में

ग्रामीण एएसपी शिवेश सिंह बघेल ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि ’24 मई को हरगढ़ के जंगलों से एक नरकंकाल मिला था. कंकाल के टुकड़े कई हिस्सों में बिखरे पड़े थे, जिससे ऐसा लग रहा था कि जानवरों ने लाश को खाया होगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर जानकारी सामने आई कि इस शख्स की हत्या की गई थी।

खबर यह भी है👉👉👉 कोतवाली पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे अवैध नशीली सिरप के विक्रेता को गिरफ्तर कर पहुंचाया जेल

मामले की जांच करने पर पता चला कि अपनी शादी के चार दिन बाद ही सोनू पटेल नाम का एक युवक लापता हो गया था।उसके घरवालों को बुलाकर शिनाख्त करवाई गई तो पता चला कि लाश सोनू पटेल की ही है। पुलिस के पूछताछ में सोनू की नवविवाहिता पत्नी ने बताया कि शादी से पहले उसके पति सोनू का मधु नाम की एक लड़की से प्यार चल रहा था।मृतक की पत्नी ने बताया कि सोनू की शादी से मधु नाराज थी और उसने सोनू की पत्नी तक को अपने रिश्तों के बारे में बता दिया था।मृतक सोनू पटेल की पत्नी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जिस दिन उसका पति घर से लापता हुआ था, उस दिन भी उसकी पूर्व प्रेमिका मधु का फोन आया था।

खबर यह भी है👉👉👉 पंजाब चुनाव के लिए अकाली दल से बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन,मायावती ने बताया नई राजनीतिक व सामाजिक पहल

मृतक के पत्नी के द्वारा मिली महत्वपूर्ण जानकारी के बाद जब पुलिस ने जब सोनू की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाया तो उसमें आखिरी फोन मधु का ही निकला।इसके बाद मधु को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कबूल किया सोनू पटेल की हत्या उसने ही अपनी बहन के साथ मिलकर की थी।

खबर यह भी है👉👉👉 महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या का आरो

पुलिसहत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मधु ने पूछताछ के दौरान बताया कि ‘सोनू ने उससे शादी करने का वादा किया था लेकिन सोनू ने उसे धोखा देते हुए उससे शादी न करके दूसरी जगह शादी कर ली।इस धोखे का बदला लेने के लिए उसने सोनू की हत्या का प्लान बनाया।

खबर यह भी है👉👉👉 भिंड पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

इसके बाद 16 मई को मधु ने सोनू को फोन करके आखरी बार मिलने के लिए कह कर हरगढ़ जंगल बुलाया,वहाँ एडवेंचर करने की बात कह कर उसके द्वारा सोनू का हाथ-पाँव बांध दिया इसके बाद पत्थर से सिर और चेहरे पर मार मार कर उसकी हत्या कर दी।

Related posts

खुरई में बस में चढ़ते समय चढ़ा दी बस, किसी को पता ना चलने पाए इसलिए शव को बस में रख इंदौर ले आया चालक

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मंत्री बोले “परमिशन दो तेंदुए को हम निपटा देंगे”

MP SIDHI NEWS TEAM

स्नेहीजनों के संबल से बढ़ता है मेरा हौसला जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना के लिए अजयसिंह ने किया आभार

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

दूसरे का आधार कार्ड लिंक कर निकाले गए 21 लाख रुपये,बैंक स्टाफ भी संदेह के दायरे में - MP Sidhi News June 13, 2021 at 12:38 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 गर्लफ्रैंड निकली प्रेमी की कातिल : दूस… […]

Reply
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पूर्व बयान पर कसा तंच बोले- सिंगरौली को सिंगा June 13, 2021 at 4:52 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 गर्लफ्रैंड निकली प्रेमी की कातिल : दूस… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!