27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
इतिहासमेरा विंध्य

दूसरे का आधार कार्ड लिंक कर निकाले गए 21 लाख रुपये,बैंक स्टाफ भी संदेह के दायरे में

सावधान हो जाइए,बैंक में पैसा रखना भी अब सुरक्षित नहीं रह गया। साइबर अपराधियों के साथ बैंककर्मी भी ठगी में सहयोग कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान से सामने आई जहां बैंककर्मी की साठगांठ से एक महिला के बैंक खाते से 21 लाख रुपये निकाल लिए गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पुलिस बैंक की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

खबर यह भी है👉👉👉 गर्लफ्रैंड निकली प्रेमी की कातिल : दूसरी जगह बॉयफ्रैंड ने की शादी तो कर दिया कत्ल

ठगी का एक ऐसा ही मामला रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान के मध्यांचल ग्रामीण बैंक से सामने आया है। जहाँ मध्यांचल ग्रामीण बैंक में वंदना तिवारी नाम की महिला के खाते को एक पुरुष के आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया। इसका फायदा उठाते हुए दूसरे खाताधारक ने महिला के खाते से 21 लाख रुपये निकाल लिए।जांच में सामने आया कि महिला के खाते में दूसरे का आधार कार्ड लिंक कर रुपये निकल लिए गए।

खबर यह भी है👉👉👉 पंजाब चुनाव के लिए अकाली दल से बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन,मायावती ने बताया नई राजनीतिक व सामाजिक पहल

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब महिला पासबुक में इंट्री कराने बैंक पहुंची। जब उसने पासबुक में एंट्री कराई तो उसके खाते में पैसा मौजूद नहीं था।खाते से 21 लाख रुपये निकलने की जानकारी मिलते ही महिला के घबरा गई।महिला ने इस बारे में बैंक मैनेजर से मिलकर पूछताछ की तो उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

खबर यह भी है👉👉👉 कोतवाली पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे अवैध नशीली सिरप के विक्रेता को गिरफ्तर कर पहुंचाया जेल

रीवा के एएसपी शिव कुमार वर्मा का कहना है कि महिला में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महिला के खाते से राजेश पांडेय नाम के एक शख्स द्वारा रुपये निकाले गए हैं ।उसने महिला के खाते से 21 लाख रुपये निकले हैं।जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी राजेश पाण्डेय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है ।

खबर यह भी है👉👉👉 आर्टिकल 370 पर दिग्विजय के बयान पर विवाद : मुख्यमंत्री सहित भाजपा के कई नेताओं ने साधा निशाना,मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- “कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता”

जांच के बाद आगे होगी कार्रवाई
एक महिला के खाते से रुपए निकालने का मामला सामने आया है जिसमें दूसरा आधार कार्ड लिंक करके 21 लाख रुपए निकाले गए है। संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में बैंक की भूमिका भी सामने आई है। बैंक को जानकारी देने के लिए पत्र लिखा गया है।-मृगेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान

Related posts

पति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ट्रांसपोर्टर ने पत्नी से किया रेप, केस दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा जिले की खटखरी चौकी के कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत मलदेवा गांव में मिला नर कंकाल,इलाके में फैली सनसनी

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!