22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

भिंड पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

कोरोना का दूसरी लहर का खतरा अभी पूरी तरह से समाप्त भी नहीं हुआ है कि सेक्स वर्कर्स ने देह व्यापार करना शुरू कर दिया। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन भी तत्पर हैं। इसी बीच प्रदेश में एक बार फिर से बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। भिंड पुलिस ने शुक्रवार को होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। कृष्णा होटल से पकड़ी गई लड़कियां ग्वालियर, आगरा और दिल्ली की रहने वाली हैं, जिन्हें कार से यहां लाया गया था। पुलिस ने ग्राहक बन होटल में दबिश दी तो खुलासा हुआ कि यहां एक महिला लड़कियां उपलब्ध कराती है। पुलिस की छापेमारी कार्रवाई के दौरान करीबन 1 दर्जन से अधिक लड़के लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा होटल के कमरे से तमाम आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

खबर यह भी है👉👉👉 मोटरसाइकिल चोरी के आदतन आरोपी को जमोड़ी पुलिस ने धर दबोचा, चोरी की 2 नग मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को पहुंचाया जेल

दरअसल भिंड पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के बीचोंबीच स्थित कृष्णा होटल में लड़के लड़कियों से गलत काम करवाया जा रहे हैं। इसके लिए उन्हें किराए पर कमरा उपलब्ध कराया जाता है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक रात होटल में रुकने के लिए 6000 रुपए प्रति घंटे होटल संचालक द्वारा लिए जाते थे।वही मामले में पकड़ी हुई लड़की ने खुलासा करते हुए कहा कि 1000 प्रति घंटे के हिसाब से कमरा बुक किया जाता था।

खबर यह भी है👉👉👉 फर्जी ग्राम पंचायत CEO को मड़वास पुलिस ने लिया गिरफ्त में

महिला DSP पूनम थापा को शहर के बीचों-बीच संचालित होने वाले कृष्णा होटल में सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। इसका खुलासा करने के लिए उन्होंने शुक्रवार दोपहर जाल बिछाया। सबसे पहले पुलिस जवानों को सफेद वर्दी में होटल में भेजा गया। होटल में सैक्स रैकेट की बात पुख्ता होने के बाद DSP थापा ने SP मनोज कुमार सिंह को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एक टीम ने होटल में दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर यहां हड़कंप मच गया। होटल के कमरों को एक-एक कर खोला गया तो यहां लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने यहां से लड़कियों, ग्राहक, होटल के मैनेजर और लड़कियां सप्लाई करने वाली दलाल को पकड़ा।

खबर यह भी है👉👉👉 ममता बनर्जी का ‘खेला शुरू, मुकुल रॉय ने बीजेपी का दामन छोड़ टीएमसी में की घर वापसी

होटल को DSP थापा पिछले एक महीने से टारगेट पर लिए थीं। उन्हें लगातार जानकारी मिल रही थी कि होटल में एक महिला सेक्स रैकेट चला रही है। इसमें होटल का संचालक भी शामिल है। लड़कियों को ग्वालियर, आगरा और दिल्ली से स्पेशल कार भेज कर बुलाया जाता था। पुलिस ने होटल से शराब की खाली व पैक बोतल भी बरामद की है। यहां से एक डायरी भी मिली है, जिसमें कई लोगों के नाम दर्ज हैं।होटल के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

मंत्री-विधायक समेत 7763 पॉजिटिव, जानें जिलों की स्थिति, स्कूल-परीक्षा पर फैसला जल्द!

MP SIDHI NEWS TEAM

चुनाव से पहले घोषणाओं की बारिश करते हैं शिवराज सिंह,चुनाव के बाद उसे रद्दी की टोकरी में डाल देते हैं-पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

मायके जाने की जिद की थी पत्नी ने, गुस्साए पति ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!