20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

भाजपा नेता जीतेंद्र, पुष्पराज, संतोष एवं तुषार को मिली बड़ी जिम्मेदारियां, जताया आभार 

सीधी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं भाजपा जिलाअध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की सहमति से पूर्व नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौहान को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का मध्य प्रदेश का सह सयोजक, युवा भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान का जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष उर्मलिया को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक एवं तुषार धर द्विवेदी को सोशल मीडिया रीवा संभाग का सह प्रभारी नियुक्त किया है। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुवे ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान, लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक, राज्यसभा सासंद अजय प्रताप सिंह, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम,संबंधित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और संयोजक धर्मेंद्र सिंह बुंदेला, नरेंद्र सिंह राजपूत, डॉक्टर अखिलेश खंडेलवाल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, अभ्युदय सिंह के प्रति आभार ज्ञापित किया है। इनकी नियुक्ति पर इनके समर्थकों एवं पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है तथा सुभकामनाएँ देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नवनियुक्त स्थानीय निकाय के प्रदेश सह संयोजक जितेद्र सिंह चौहान ने कहा कि आगामी दिनों में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा को प्रचंड विजयश्री प्राप्त हो, इसके लिए पूरे प्रदेश में शानदार कार्यक्रम किए जाएंगे। वही मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन कल्याणकारी योजनाओं के नए-नए कीर्तिमान गढ़े हैं। वे सारी योजनाएं जनता तक पहुंचे और उसका पूरा लाभ जनता को मिले इस हेतु हम कृत संकल्पित रहेंगे।

Related posts

जिला, विकासखंड व ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से वी.सी. के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से बचाव के लिए विचार किया साझा

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध शराब बिक्री के मामले में सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 ने दस्तक दी, कई VIP नेता हुए संक्रमित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!