
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 की जोरदार तैयारी में लगी बहुजन समाज पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में भी नए गठबंधन के साथ ताल ठोंकने की घोषणा की है। तीन कृषि कानूनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन टूटने के बाद शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी में गठबंधन हो गया है। यह दोनों दल 25 वर्ष बाद साथ आए हैं। दोनों दल मिल कर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने यह एलान किया। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसे पंजाब की राजनीति में नया सवेरा बताया तो बीएसपी सुप्रीमो मायावाती ने कहा कि यह राजनीतिक और सामाजिक पहल ऐतिहासिक कदम है।
खबर यह भी है👉👉👉 कोतवाली पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे अवैध नशीली सिरप के विक्रेता को गिरफ्तर कर पहुंचाया जेल
पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव चुनाव के मद्देनजर नए सियासी समीकरण और गठजोड़ बनने शुरू हो गए हैं। पंजाब में बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच में गठबंधन हो गया है।मायावती ने ट्विटर पर 3 ट्वीट्स के जरिए इस गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ”पंजाब में आज शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी द्वारा घोषित गठबंधन यह एक नया राजनीतिक व सामाजिक पहल है, जो निश्चय ही यहां राज्य में जनता के बहु-प्रतीक्षित विकास, प्रगति व खुशहाली के नए युग की शुरुआत करेगा। इस ऐतिहासिक कदम के लिए लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”
आखिरी ट्वीट में लोगों सो गठबंधन को सफल बनाने की अपील करते हुए मायावती ने लिखा, ”पंजाब की समस्त जनता से पुरजोर अपील है कि वे अकाली दल और बीएसपी के बीच आज हुए इस ऐतिहासिक गठबंधन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए 2022 के प्रारम्भ में ही होने वाले विधानसभा आमचुनाव में गठबंधन की सरकार बनवाने में पूरे जी-जान से अभी से ही जुट जाएं।”
खबर यह भी है👉👉👉 महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप
इस बीच प्रकाश सिंह बादल ने फोन पर मायावती से बात की। नए गठबंधन को लेकर मायावती को बधाई देते हुए बादल ने कहा, ”हम आपको जल्द ही पंजाब में आमंत्रित करेंगे।” इस दौरान उनके साथ सुखबीर बादल और बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद थे।
खबर यह भी है👉👉👉 कश्मीर: सोपोर में लश्कर आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान समेत 4 लोगों की मौत
शिअद और बसपा साथ मिलकर 2022 विधानसभा चुनाव और अन्य चुनाव लड़ेंगे। बसपा पंजाब के 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ेगी, बाकी सीटें शिअद के हिस्से में आएंगी। बसपा के हिस्से में जालंधर का करतारपुर साहिब, जालंधर पश्चिम, जालंधर उत्तर, फगवाड़ा, होशियारपुर सदर, दासुया, रुपनगर जिले में चमकौर साहिब, पठानकोट जिले में बस्सी पठाना, सुजानपुर, अमृतसर उत्तर और अमृतसर मध्य आदि सीटें आई हैं। अकाली के साथ गठबंधन में भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ा करती थी।

1 comment
[…] […]