25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना विस्फोट, आज 21 नए पॉजिटिव केस, एक्टिव केस 160 पार, इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन

मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। आज रविवार 12 दिसंबर 2021 को 21 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसके बाद  एक्टिव केसों की संख्या 160 पार हो गई है। 13 दिन बाद यह पहला मौका है जब 20 से ज्यादा मामले सामने आए है। शनिवार को 60 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई।राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट 98% से अधिक है।इधर, जयपुर में कोरोना के नये वैरियंट ओमीक्रॉन के केस मिलने के बाद राजस्थान से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है।

मध्य प्रदेश में आज रविवार को 21 कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसमें भोपाल में 6, इंदौर में 8, रायसेन रायसेन में 2 और जबलपुर, होशंगाबाद, सागर, बैतूल और सिंगरौली में 1-1 पॉजिटिव मिला है। भोपाल-इंदौर के आंकड़े लगातार चिंता का विषय बने हुए है और छोटे जिलों में भी लगातार केस सामने आ रहे है। MP में दिसंबर के 12 दिनों में 181 केस मिले है। वही नवंबर-दिसंबर की बात करें तो पिछले 24 दिन में प्रदेश में 372 संक्रमित,  भोपाल में 162 और इंदौर में 130 केस मिल चुके हैं।वर्तमान में पूरे प्रदेश में 161, भोपाल में 74 और इंदौर में 54 एक्टिव केस है।

तीसरी लहर की आशंका और नए वेरिएंट ओमीकॉन की दस्तक के बाद MP में कोरोना की रफ्तार तेजी होती नजर आ रही है। नवंबर में 300 से ज्यादा केस मिले है और दिसंबर के 12 दिनों में 180 आसपास केस सामने आ गए है। नवंबर के पहले 10 दिन में 70 तो दिसंबर में यह आंकड़ा 150 पार हुआ है।वही भोपाल-इंदौर के अलावा डेढ़ महीने में 24 जिलों जबलपुर, ग्वालियर, अशोकनगर, शहडोल, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, उज्जैन, होशंगाबाद, सिंगरौली, अलीराजपुर, रायसेन, दमोह, नरसिंगपुर, बालाघाट, धार, श्योपुर, सीहोर, नीमच, सागर, धार, राजगढ़ में नए केस मिले है।

दिसंबर के आंकड़ों पर एक नजर…

1 दिसंबर को 17केस, 2 दिसंबर 12, 3 दिसंबर को 15, 4 दिसंबर को 18 , 5 दिसंबर को 10 केस, 6 दिसंबर 17, 7 दिसंबर को 16, 8 दिसंबर को 14, 9 दिसंबर को 16, 10 दिसंबर को 15, 11 दिसंबर को 15 और आज 12 दिसंबर 2021 21 नए मामले मिले है। प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 350 कोरोना संक्रमित हो अब तक मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 660 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है।

Related posts

बाॅलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुँची बांधवगढ़

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र के अलीराजपुर में 2 आदिवासी महिलाओं का सड़क पर यौन उत्पीड़न

MP SIDHI NEWS TEAM

डबरा पुलिस की शराब बनाने की फैक्ट्री पर दबिश, 16 लाख की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!