25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

राष्‍ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी का ऐलान, 18+ वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन मुफ्त और 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त राशन

 नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए दो बड़े ऐलान किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत सरकार देश के 18+ वाले हर व्यक्ति को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। यानी 25 फीसदी वैक्सीन का प्रबंध करने की जिम्मेदारी से भी राज्यों को मुक्त कर दिया गया है। वैक्सीनेशन की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार उठाएगी। लोग प्राइवेट अस्पतालों में भी वैक्सीन लगवा सकेंगे। 25 प्रतिशत वैक्सीन प्राइवेट अस्पताल सीधे वैक्सीन निर्माता कंपनियों से खरीद सकेंगे। इसके अलावा पीएम ने दूसरी बड़ा ऐलान करते हुए कहा, पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लाभार्थियों को नवंबर तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। कोरोना संकट और ब्लैक फंगस के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के नाम संबोधन में वैक्सीनेशन को और तेज करने के लिए मिशन इंद्रधनुष का जिक्र करते हुए कहा कि हम वैक्सीनेशन तेज करके कोरोना को हराएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से हम भारतवासियों की लड़ाई जारी है। भारत भी इस लड़ाई के दौरान बड़ी पीड़ा से गुजरा है। कई लोगों ने अपने परिजनों को, परिचितों को खोया है। ऐसे सभी परिवारों के साथ मेरी संवेदना है।

खबर यह भी है👉👉👉 मध्यप्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का आया बड़ा बयान

पीएम मोदी ने कहाकि बीते 100 वर्षों में आई ये सबसे बड़ी महामारी है। ऐसी महामारी आधुनिक विश्व ने न देखी थी और न अनुभव की थी। इतनी बड़ी वैश्विक महामारी से हमारा देश कई मोर्चों पर एक साथ लड़ा है। 2014 में जब देशवासियों ने हमें सेवा का अवसर दिया तो भारत में वैक्सीनेशन का कवरेज सिर्फ 60 प्रतिशत के आसपास था। हमारी दृष्टि में ये चिंता की बात थी। जिस रफ्तार से भारत का टीकाकरण चल रहा था, उस हिसाब से देश को शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज का लक्ष्य हासिल करने में करीब 40 साल लग जाते। हमने इस समस्या के समाधान के लिए मिशन इंद्रधनुष को शुरु किया।

खबर यह भी है👉👉👉 यूएई में होंगें IPL के बचे मैच 19 सितंबर से शुरू होगा,फाइनल 15 अक्टूबर को

बच्चों के लिए 2 वैक्सीन का ट्रायल तेजी से चर रहा है: पीएम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ाई और दायरा भी बढ़ाया। हमने बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए कई नए टीकों को भी भारत के टीकाकरण अभियान का हिस्सा बना दिया। क्योंकि हमें देश के बच्चों की चिंता थी, हमें गरीबों की चिंता थी। हाल के दिनों में कुछ एक्सपर्ट्स द्वारा हमारे बच्चों को लेकर भी चिंता जताई गई है। इस दिशा में भी दो वैक्सीन का ट्रायल तेजी से चल रहा है। इसके अलावा अभी देश में एक नेजल वैक्सीन पर भी रिसर्च जारी है।

खबर यह भी है👉👉👉 घर से दहेज के पांच लाख और जेवर लेकर गायब हो गई लड़की,पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड से लड़ने के लिए पिछले सवा साल में देश में नया हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया। दूसरी लहर के दौरान मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई थी। इसे पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया गया। ऑक्सीजन को पूरा करने के लिए सरकार के सभी तंत्र काम में लग गए। कोरोना से लडाई में वैक्सीन हमारे लिए सुरक्षा कवच की तरह है। आज अगर हमारे पास वैक्सीन नहीं होती तो भारत जैसे विशाल देश की क्या स्थिति होती? कई दशक पहले भारत को विदेशों से वैक्सीन लेने के लिए दशकों लग जाते थे। आज भारत ने एक साल के अंदर ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन लांच कर दी।

खबर यह भी है👉👉👉 निकाय चुनाव : प्रदेश मे महापौर / अध्यक्षों के पद का चुनाव सीधे जनता से कराने की बजाय पार्षदों से कराने का लिया गया निर्णय

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अब दिवाली तक
कोरोनावायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर केंद्र सरकार ने अप्रैल 2021 में गरीब परिवारों के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का ऐलान किया था। इस योजना के तहत केन्द्र सरकार ने राशनकार्ड धारकों को मई और जून महीने में प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त अन्न (चावल/गेहूं) मुफ्त में उपलब्ध कराया। अब सरकार ने इस योजना को दिवाली तक बढ़ा दिया है। यानी कि राशनकार्ड धारक अब दिवाली तक राशन कार्ड पर मिलने वाले कोटे के अतिरिक्त 5 किलो फ्री अनाज पा सकते हैं।

खबर यह भी है👉👉👉 सिवनी के महिला अधिकारी से ट्रांसफर के लिए मंत्री के OSD के नाम पर 25 हजार की लूट

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2.0 के विस्तार की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार शाम को राष्ट्र के नाम अपने संबोधान के दौरान की। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का फायदा राशन कार्ड धारक 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा।

खबर यह भी है👉👉👉 सोशल मीडिया में दोस्ती कर युवती से करता रहा बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

कितना मिलेगा फायदा
इस स्कीम में जो अतिरिक्त मुफ्त 5 किलो अनाज घोषित हुआ है, वह राशन कार्ड पर हर माह मिलने वाले राशन के अलावा है। इसे एक उदाहरण से समझें। अगर किसी परिवार के राशनकार्ड में 4 सदस्य हैं और अभी उस पर प्रति सदस्य 5 किलो राशन (चावल/गेहूं) मिलता है तो उस राशन कार्ड पर एक माह में कुल मिलने वाला राशन 20 किलो हुआ। अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दिवाली तक प्रति सदस्य अतिरिक्त 5 किलो फ्री राशन (चावल/गेहूं) मिलेगा। यानी राशन कार्ड के एक सदस्य पर दिवाली तक कुल 10 किलो राशन रहेगा। इस प्रति सदस्य 10 किलो राशन में से मूल्य केवल 5 किलो राशन का चुकाना होगा और बाकी 5 किलो राशन फ्री मिलेगा। इस तरह 4 सदस्यों के नाम वाले एक राशन कार्ड पर दिवाली तक मिलने वाला कुल राशन 20 किलो के बजाय हुआ 40 किलो।

Related posts

सरबजीत को अस्पताल से थाने ले आई ओमती पुलिस,एसआईटी कर रही पूछताछ,माइनर अटैक की जांच करेगी मेडिकल टीम

MP SIDHI NEWS TEAM

हिमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने सौंपा राज्यपाल को अपना इस्तीफा

MP SIDHI NEWS TEAM

स्थगित रहेंगी 12 वीं की परीक्षाएं-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

रात में परिजनों के साथ सोई युवती की सुबह फंदे से लटकती मिली लाश - MP Sidhi News June 7, 2021 at 10:00 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 राष्‍ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी क… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!