29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

बजट में सरकार का बड़ा फैसला, PSC और व्यापमं की परीक्षा में नहीं देना होगी फ़ीस

रायपुर । भूपेश बघेल सरकार ने आज नौ मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने नए रायपुर में गांधी सेवाग्राम की स्थापना की घोषणा की साथ ही राज्य के बेरोजगारों को बड़ा लाभ देते हुए PSC एवं व्यापमं की परीक्षाओं में फ़ीस देने से मुक्त कर दिया , यानि छत्तीसगढ़ के आवेदक को इन परीक्षाओं में कोई शुल्क नहीं देना होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट भाषण में कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन साल में गांधी जी के सपनों को साकार कर रही है इसलिए उनके सपनों को संजोने के लिए नया रायपुर में सेवाग्राम की स्थापना की जाएगी।  इस परियोजना की लगत 100 करोड़ रुपये होगी।

भूपेश बघेल ने युवाओं को एक बड़ा तोहफा देते हुए बजट में घोषणा की कि अब छत्तीसगढ़ पीएससी (CGPSC)और व्यापमं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के युवाओं से कोई भी फ़ीस नहीं ली जाएगी।  यानि उनके लिए अब ये परीक्षाएं निःशुल्क होंगी।

आपको बता दें कि CGPSC हर साल 8 से 10 परीक्षाएं आयोजित करता है ऐसे ही व्यापमं भी कई परीक्षाएं लेता है जिसमें लाखों युवा शामिल होते हैं।  अब उन्हें बिना कोई शुल्क दिए इसमें शामिल होने का लाभ मिलेगा।

भूपेश बघेल ने पुरानी पेंशन योजना की भी घोषणा की। घोषणा होते ही कर्मचारी ख़ुशी से झूम उठे उन्होंने रायपुर कलेक्ट्रेट में लगी बड़ी स्क्रीन पर बजट भाषण सुना और पुरानी पेंशन बहाली की बात सुनते ही एक दूसरे को बधाई दी और होली से पहले  एक दूसरे को गुलाल लगाकर ख़ुशी जाहिर की।

Related posts

सपा सांसद के बिगड़े बोल : 16-17 वर्ष में हो लड़कियों की शादी वरना पोर्न वीडियो ही देखेंगी

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई बैठक, 17 मार्च को करेंगे मुख्यमंत्रियों से करोना को लेकर चर्चा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!