
एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर 19 वर्षीय युवती के साथ दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसका बलात्कार करता रहा।मामले में खितौला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पूरा मामला
जानकारी के अनुसार खेतौली निवासी 19 वर्षीय युवती का कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से कटनी निवासी दुर्गेश पटेल से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। दुर्गेश अक्सर कटनी से खितौला घूमने आया करता था और युवती को घुमाने ले जाता था। कुछ समय पहले वह युवती से मिलने खितौला आया। युवती को अकेल पाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद वह अक्सर उससे मिलने आने लगा। इस दौरान वह उसके साथ रेप करता था।
शादी की बात से मुकरा
युवती के मुताबिक वह जब भी युवती द्वारा शादी की बात की जाती थी तो युवक कोई न कोई बहाना बना देता था। युवती ने जिद पकड़ ली तो वह शादी से मुकर गया। युवती को धमकी दी कि वह संबंधों के बारे में किसी से कुछ कहा तो जान से मार देगा। युवती खितौला थाने पहुंची और युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। खितौला पुलिस ने आरोपी दुर्गेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

3 comments
[…] खबर यह भी है👉👉👉 सोशल मीडिया में दोस्ती कर युवती से करत… […]
[…] खबर यह भी है👉👉👉 सोशल मीडिया में दोस्ती कर युवती से करत… […]
[…] खबर यह भी है👉👉👉 सोशल मीडिया में दोस्ती कर युवती से करत… […]