29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

विधायक पति ने किया सरेंडर, STF प्रमुख विपिन माहेश्वरी ने की पुष्टि

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है, पथरिया से BSP विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह परिहार को भिंड के बस स्टैंड से STF ने ली गिरफ्तार लिया गया है। एसटीएफ (STF) की टीम द्वारा फिलहाल गोविंद सिंह परिहार को गोपनीय स्थान पर रखा गया है। एसटीएफ चीफ विपिन महेश्वरी ने इस बात की पुष्टि की है।

कुछ देर पहले ही विधायक रामबाई के पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें उन्होंने पुष्टि की थी कि वो भिंड पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं, वायरल वीडियो में आरोपी गोविंद सिंह परिहार द्वारा कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी ने सरेंडर की अपील की थी इसलिए वह भिंड जिले में किसी भी थाने में सरेंडर करने जा रहे हैं।

वह पिछले 3 दिन से ग्वालियर-भिंड में घूम रहा था। हालांकि अभी विधायक पति की गिरफ्तारी पर STF खुलकर नहीं बोल रही है। STF दोपहर में इस मामले का खुलासा कर सकती है। शनिवार को विधायक पति का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह खुद को भिंड में सरेंडर की बात कह रहा है। 50 हजार रुपए के इनामी विधायक पति के भिंड में सरेंडर करने के पीछे पथरिया और भिंड का बसपा कनेक्शन सामने आ रहा है। दोनों ही जगह बसपा के विधायक हैं। भिंड में बसपा से संजीव सिंह कुशवाह विधायक हैं।

माना जा रहा है कि विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह परिहार को पूछताछ के लिए एसटीएफ भोपाल ले जा सकती है। बता दें कि कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में गोविंद सिंह परिहार को आरोपी बनाया गया था जिसके बाद विधायक रामबाई ने मीडिया को बुलाकर अपने पति से अपील की थी कि वह जहां भी हैं। अपने आप को पुलिस में सरेंडर कर दें। वही रामबाई के पति गोविंद सिंह परिहार पर 50,000 का इनाम भी रखा गया था ।

Related posts

अवैध रूप से शराब विक्रय के मामले में सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

पीएम मोदी और अमित शाह की मिमिक्री करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में 100 बिस्तर का कोविड आइसोलेशन वार्ड खुलवाने की की व्यवस्था

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!