28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

सिवनी के महिला अधिकारी से ट्रांसफर के लिए मंत्री के OSD के नाम पर 25 हजार की लूट

भोपाल : मध्यप्रदेश में धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। जहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के फर्जी OSD के नाम पर मध्यप्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया के OSD के नाम पर धोखाधड़ी का सामने आया है। आरोपी ने सिवनी की महिला अधिकारी से ट्रांसफर कराने के नाम पर 25 हजार रुपए ऐंठ लिए। जब महिला अधिकारी ने संबंधित विभाग में जानकारी ली, तब असलियत सामने आई। हबीबगंज पुलिस ने मंत्री के OSD की शिकायत पर मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

मामले की जानकारी देते हुए आरती चोपड़ा का कहना है कि उनके नाम पर एक दिन फोन आता है। कॉलर बताता है कि वह मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के OSD हैं, क्या वह कहीं और ट्रांसफर चाहती हैं? महिला अधिकारी द्वारा हामी भरने पर कॉलर द्वारा पैसे मांगे जाते हैं। महिला अधिकारी आरती द्वारा ट्रांसफर के लिए पैसे मंत्री के कॉलर OSD के खाते में जमा करवा दिए जाते हैं।

महिला अधिकारी का कहना है कि कॉलर द्वारा उनसे उस वक्त 25000 रुपए की मांग की जाती है और शेष रकम बाद में लेने की बात कही जाती है।आरती ने उसके बताए गए खाते में 1जून को 25 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। आरती ने बताया कि तबादला नहीं होने पर उसने फोन लगाया, लेकिन उसका फोन बंद आया। इसलिए उसने यहां फोन लगाया है। श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने उसे कोई फोन नहीं किया। अभी ट्रांसफर को लेकर भी कुछ नहीं है।महिला अधिकारी आरती ने बताया कि ट्रांसफर नहीं होने की स्थिति में कॉलर को दोबारा फोन लगाने पर उसका नंबर स्विच ऑफ आता है। जिसके बाद महिला अधिकारी द्वारा OSD श्रीवास्तव को फोन लगाया जाता है।

इस मामले में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के OSD बीके श्रीवास्तव का कहना है कि उनके पास महिला अधिकारी आरती चोपड़ा का फोन आता है, जहां पूछा जाता है कि उनका ट्रांसफर हो गया है। जिसके बाद मामले की पोल खुलती है। दरअसल सिवनी जिले में पदस्थ जिला परियोजना प्रबंधक आरती चोपड़ा से फर्जी तरीके से ट्रांसफर करवाने के लिए हजारों रुपए लूट लिए गए हैं।

आरती के बात सुनने के बाद श्रीवास्तव ने हबीबगंज पुलिस को शनिवार देर रात आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर अज्ञात मोबाइल फोन नंबर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल, आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

Related posts

कोरोना की रफ्तार तेज, आज मिले 18 पॉजिटिव,जिला अस्पतालों में होगी कोरोना की RTPCR जांच

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में भी बढ़ी कोरोना संक्रमण की रप्तार,आज नए केस 900 के पार….

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, 30 अगस्त तक करें अप्लाई

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!