28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingखेल जगत

क्रिकेट में कोरोना का साया : एशिया कप कोरोना वायरस के चलते रद्द

कोरोना वायरस के कारण बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट एशिया कप को स्‍थगित कर दिया गया है ।जून के महीने में श्रीलंका में होने वाला एशिया कप कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने बुधवार को इसका ऐलान किया। पिछले साल ये टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना था लेकिन तब भी कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया था।

👉👉👉 जबलपुर में सिरफिरे आशिक का खूनी खेल,युवती के भाई को किया मरणासन्न,पड़ोसी की हत्या,6 आरोपी गिरफ्तार.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चीफ एक्जीक्यूटिव एश्ले डी सिल्वा ने कहा, कोरोना वायरस को देखते हुए मौजूदा हालात ऐसे नहीं हैं कि एशिया कप का आयोजित किया जा सके। एशिया कप के रद्द होने का ऐलान करते हुए डी सिल्वा ने ये भी कहा कि हो सकता है ये टूर्नामेंट अगले दो सालों तक नहीं हो पाए क्योंकि टीमों ने पहले ही अपना कार्यक्रम तय किया है। ऐसा लग रहा है कि 2023 वर्ल्ड कप के बाद ही एशिया कप आयोजित किया जा सकेगा।

👉👉👉 मध्य प्रदेश के श्योपुर में किसानों ने नरेन्द्र सिंह तोमर के काफिले को रोका, दिखाए काले झंडे,कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की.

टीम इंडिया का व्यस्त शेड्यूल रहा बड़ी वजह

बता दें एशिया कप को रद्द करने की बड़ी वजह टीम इंडिया का व्यस्त शेड्यूल भी रहा। भारतीय टीम जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने इंग्लैंड जा रही है, जहां वो खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। एशिया कप में अगर भारत ही नहीं खेलेगा तो जाहिर तौर पर इससे आयोजकों को भारी नुकसान होना था।

Related posts

निलंबित नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को बहाल कर कोरोना में लगाई जाएगी ड्यूटी-स्वास्थ्य आयुक्त आकाश त्रिपाठी

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश सरकार किसानों कि हर मुसीबत में उनके साथ है,क्षतिग्रस्त फसल के एक-एक दाने की भरपाई सरकार करेगी…..

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 207 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 99 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 5 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!