29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

घर से दहेज के पांच लाख और जेवर लेकर गायब हो गई लड़की,पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू

शहर के गोलपहाड़िया इलाके में रहने वाली एक 19 साल की युवती कि 20 जून को शादी थी, लेकिन उससे पहले ही वह गायब हो गई है। वह दहेज के 5 लाख रुपये लेकर घर से लापता है। परिजनों ने उसे हर जगह खोजा लेकिन जब नहीं मिली तो पुलिस को शिकायत कर दी है। बताया जाता है कि युवती सिलाई सीखने के लिए जाती थी। गायब होने वाले दिन भी वह घर से सिलाई सीखने कहकर गई थी लेकिन लौटकर वापस नहीं आई।

खबर यह भी है👉👉👉 निकाय चुनाव : प्रदेश मे महापौर / अध्यक्षों के पद का चुनाव सीधे जनता से कराने की बजाय पार्षदों से कराने का लिया गया निर्णय

पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया स्थित राजा गैस गोदाम का है। जहाँ 19 वर्षीय युवती अपने परिवार के साथ रहती थी जिसकी 20 जून को शादी थी। युवती हर दिन गोलपहाड़िया के पास रहने वाली महिला के पास सिलाई सीखने जाती थी। लापता होने के दिन भी वह सिलाई गई थी, दोपहर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

खबर यह भी है👉👉👉 सोशल मीडिया में दोस्ती कर युवती से करता रहा बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

सिलाई सीखाने वाली महिला के यहां परिजन पहुंचे तो पता चला कि वह आई ही नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन थाने पहुंचे और युवती के लापता होने की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। परिजन शिकायत कर घर पहुंचे तो पता चला कि शादी के लिए एकत्रित किए गए पांच लाख रुपए कैश और चार से पांच तोला सोने के जेवर भी गायब हैं। इसका पता चलते ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

खबर यह भी है👉👉👉 सिवनी के महिला अधिकारी से ट्रांसफर के लिए मंत्री के OSD के नाम पर 25 हजार की लूट

वहीं इस पूरे मामले में जनकगंज थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा का कहना है कि युवती के लापता होने की शिकायत मिली है। साथ ही यह भी पता चला है कि 20 जून को उसकी शादी होने वाली थी और शादी के लिए एकत्रित किए रुपए व जेवर भी गायब है।

Related posts

सरकार ने जारी की गाइडलाइन, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप तय करेंगे क्या खुलेगा और क्या नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

उमा का सिस्टम पर पत्थर, बीजेपी ने पल्ला झाड़ा, कांग्रेस ने की अनोखी मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

 मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर नई अपडेट, 13 दिसंबर को अगली सुनवाई, हो सकता है बड़ा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!