28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

रात में परिजनों के साथ सोई युवती की सुबह फंदे से लटकती मिली लाश

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत बीती रात्रि एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली है। बताया गया कि सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो युवती अपने बिस्तर से गायब थी। ऐसे में घर के अन्य कमरों की तलाश की गई तो वह कहीं पर नहीं दिखी।काफी तलाश के बाद घर के सदस्य लकड़ी और गोबर से बने कंडा रखने वाली परछहिया मतलब (छोपड़ी) पर गए तो वह फांसी से लटकी हुई दिखी। परिजनों ने डायल 100 सहित गोविंदगढ़ पुलिस को सूचना दी।  जानकारी के बाद पहुंची गोविंदगढ़ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। जहां मामले को संदिग्ध मानते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया था।

खबर यह भी है👉👉👉 राष्‍ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी का ऐलान, 18+ वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन मुफ्त और 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त राशन

मिली जानकारी के मुताबिक रानू बुनकर पिता रामआश्रय बुनकर निवासी डिहिया नरसिंहपुर रोजाना की तरह खाना पीना खाकर मां के साथ सो गई थी।सुबह मां की पहले नींद खुली तो वह चौंक गई। क्योंकि बिस्तर से बेटी गायब थी। ऐसे में घर के अन्य सदस्यों से बेटी के बारे में पूछा गया। तब सब लोग इस कमरे से उस कमरे और बाहर भीतर तलाश किए। अंत में मवेशियों वाले छोपड़े पर पहुंच तो वह फांसी के फंदे से लटक रही थी। उस छोपड़े में एक तरफ मवेशी और दूसरे तरफ लकड़ी और गोबर कंडे रखे हुए थे।

खबर यह भी है👉👉👉 यूएई में होंगें IPL के बचे मैच 19 सितंबर से शुरू होगा,फाइनल 15 अक्टूबर को

फांसी के फंदे और धरती की दूरी को देखते ही पुलिस को मामला संदिग्ध समझ में आया। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर एफएसएफ टीम के फारेंसिक एक्सपर्ट डॉ. आरपी शुक्ला को मौके पर बुलाया गया। जिन्होंने घटना की जांच कर पूर्ण रूपेण सुसाइड माना है।

Related posts

पुलिस महानिरीक्षक तथा उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा पहुंचे सीधी

MP SIDHI NEWS TEAM

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा में बढा कोरोना कर्फ्यू : 31मई को सुबह 6 बजे तक रहेगा टोटल लॉकडाउन

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!