27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेशमेरा विंध्य

गांजा की तस्करी:ओडिशा से रीवा आ रही गांजे की खेप पकड़ाई, तलाशी में निकला 2.25 करोड़ का गांजा

रीवा रेंज के आईजी उमेश जोगा ने नारकोटिक्स टीम के सहयोग से कंटेनर में लोड होकर ओडिशा से मध्यप्रदेश के रीवा शहर आ रही गांजे की एक बड़ी खेप को पकड़ी है। तलाशी में करीब 14 क्विंटल गांजा मिला। गिरफ्तार 6 आरोपी और दो वाहन मालिकों के खिलाफ एन.डी पी.एस.एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 युवती के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म,लाइव वीडियो बनाया,वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया मामला.

मुखबिर की सूचना पर आईजी, डीआईजी और एसपी के नेतृत्व में टीम गठित ​की गई। यहां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में गोविन्दगढ़ रोड पर तीन अलग-अलग स्थानों पर पुलिस पार्टी लगाई गई थी। थाना प्रभारी बिछिया उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर, रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी उप निरीक्षक मृगेन्द्र सिंह एवं अमहिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवा अग्रवाल की अगुवाई में अपनी-अपनी टीमों के साथ नाकाबंदी किए हुए थे।एक संदिग्ध कार दिखी तो आरोपी पुलिस को चकमा दे कर निकली, फिर भी पुलिस ने पीछाकर कार को पकड़ लिया।जिसकी तलाशी में करीब 1 ​क्विंटल गांजा मिला। पूछताछ में पता चला कि करोड़ों रुपए का माल पीछे वाले कंटेनर में आ रहा है। जिसको घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जिसकी तलाशी में करीब 14 क्विंटल गांजा मिला।

इस टीम की मुख्य अगुवाई थाना प्रभारी बिछिया उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर, रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी उप निरीक्षक मृगेन्द्र सिंह एवं अमहिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवा अग्रवाल अपनी-अपनी टीमों के साथ नाकाबंदी किए हुए थे।

खबर यह भी है👉👉👉 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को की गई मशीनें डोनेट पूर्व नेता प्रतिपक्ष की प्रेरणा में जारी है राहत भरे कार्य.

आईजी उमेश जोगा ने खुलासा करते हुए कहा कि नारकोटिक्स टीम और मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई थी। पता चला था कि ओडिशा से एक बड़ी गांजे की खेप आ रही है। जो कि एक कंटेनर में रख कर लाया जा रहा है। कंटेनर के आगे एक फॉलो वाहन भी है। जिसमें मुख्य तस्कर भी बैठे हुए हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। सूचना के बाद शुक्रवार की दरम्यानी रात गोविन्दगढ़ रोड पर अलग अलग स्थानों पर पुलिस पार्टी लगाई गई। तभी सिलपरा बाईपास के पास एक कार दिखी। जो रैकी करते हुए आ रही थी। जिस कार ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अपनी स्पीड बढ़ा दी। तब पुलिस ने उस कार को जान जोखिम में डालकर रोंका है। कार की तलाशी में दो व्यक्ति पकड़ में आए थे। जहां पर एक व्यक्ति का नाम अनंत पटेल, दूसरे का नाम आनंद साकेत था।

पीछे से आ रहे एक मटमैले रंग के कंटेनर को पुलिस ने रोका। जिसका नंबर यूपी 21 एएन 5455 था। पूछताछ में चालक का नाम वसीम खान, खलासी का नाम यूनुस खान बताया गया। वहीं कंटेनर के अंदर दो व्यक्ति बैठे थे। जिनका नाम राजेश सिंह और विक्रम सिंह था। दोनों वाहनों की तलाशी में कार की डिग्गी से 1 क्विंटल गांजा जब्त हुआ। इसके अलावा कण्टेनर से 14 क्विंटल गांजा पाया गया। जबकि कार के मालिक का नाम प्रतीक सिंह उर्फ कल्लू पिता बीरभान सिंह निवासी मऊ थाना सेमरिया होना पाया गया। वहीं कण्टेनर के मालिक का नाम बब्बू उर्फ निशार पिता जुम्मा निवासी कब्रिस्तान के पास जगतपुरी रूस्तम नगर साहसपुर मुरादाबाद उप्र के नाम पर आरटीओ में रजिस्ट्रेशन था।

खबर यह भी है👉👉👉 देवास में सैक्स रैकेट पकड़ाया : होटल मेपल्स ब्लू पर देर रात छापा,दिल्ली की 6 लड़किया गिरफ्तार.

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में अनंत पटेल पिता ददन प्रसाद निवासी बीणा थाना सेमरिया, आनंद साकेत पिता बेनी निवासी बीणा थाना सेमरिया, वसीम खान पिता सकील निवासी शैसपुर बिलारी थाना बिलारी जिला मुरादाबाद, यूनुस खान पिता छोटे निवासी सतारंज थाना बिलारी जिला मुरादाबाद, राजेश सिंह बघेल पिता लालमणि निवासी बीणा थाना सेमरिया, विक्रम सिंह वैश पिता छोटेलाल निवासी गाजन थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना को पकड़ा गया है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर 15 क्विंटल गांजा कीमती 2.25 करोड़ रुपए, कार क्रमांक एमपी 17 सीसी 6001 कीमती 6 लाख, कंटेनर क्रमांक यूपी 21 एएन 5455 कीमती करीबन 50 लाख, 5 नग मोबाइल कीमती 14 हजार बताई गई है।

Related posts

मृत लोगों के नाम पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी

MP SIDHI NEWS TEAM

हादसों की नहर : भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित बाइक समाई नहर में 3 को बचाया,1 लापता

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना वायरस संकमण के दृष्टिगत परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किये हैं….

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!