25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को की गई मशीनें डोनेट पूर्व नेता प्रतिपक्ष की प्रेरणा में जारी है राहत भरे कार्य

कांग्रेस के युवा नेता संदीप उपाध्याय के सौजन्य से एक बार फिर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को दान की गई स्टीममर मशीनें सीधी- कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार के लिए भाप लेने बाली स्टीमर मशीनें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया के लिये डॉक्टर अतुल तिवारी को भेंट की गई।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया जी की प्रेरणा से एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप उपाध्याय दादू के सौजन्य से ये भाप लेने वाली मशीन उपलब्ध कराई जा रही है ताकि सही समय पर मरीजों का उपचार हो सके। कमलेंद्र ने कहा ऐसी स्थिति में हम सबकी जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पीड़ितों की मदद एवं सेवा करें।उन्होंने कहा कि संकट के समय कॉन्ग्रेस पार्टी हमेशा जनता की सेवा एवं मदद में आगे रही है। पंकज ने कहा सामूहिक सहयोग से निश्चित ही कोरोना से हमारा देश जीतेगा ।उन्होंने सभी से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने एवं टीका लगवाने का विशेष रुप से आग्रह किया।

इस अवसर पर चुरहट में कमलेश्वर सिंह,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा चुरहट विजय सिंह, रवि सिंह, रामकांत पांडेय, बृजेश पांडेय, शशांक सिंह, बलराम पांडेय,आस्तिक सिंह,मोनू खान,मानस सिंह तथा रामपुर नैकिन में चौहान,डा वरुण सिंह ,विनीत गौतम(डॉक्टर )अजय सिंहरामलखन कुशवाहा,वरुण गुप्ता,असलम खान,नृपेंद्र सिंह,अतुल गुप्ता,अमरनाथ जायसवाल,अजय कुशवाहा,अनुराग अग्निहोत्रीहरिओम पाण्डेय और सेमरिया में झगड़ा सरपंच, सचिव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रभात वर्मा, मंडल अध्यक्ष बम्हनी दिनेश गुप्ता, राजकुमार सिंह भयंकर, जेशी मिश्रा,कुबेर तोमर मोहम्मद जानू उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य स्तर पर मंत्रियों को कार्य सौंपे

MP SIDHI NEWS TEAM

सास से विवाद से नाराज दामाद ने किया 8 साल के साले का अपहरण

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में स्नातर फाइनल ईयर के ओपन बुक एग्जाम 11 जून से 19 जून 2021 तक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!