29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

देवास में सैक्स रैकेट पकड़ाया : होटल मेपल्स ब्लू पर देर रात छापा,दिल्ली की 6 लड़किया गिरफ्तार

देवास में शुक्रवार देर रात को पुलिस ने एक होटल में छापामार कार्रवाई कर सैक्स रैकेट पकड़ा है। बीएनपी थाना अंतर्गत एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। देवास के उज्जैन रोड स्थित बांगर में मेपल्स ब्लू होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। उज्जैन रोड पर स्थिति होटल मेपल्स ब्लू में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने होटल के कमरों से 12 युवक और युवतियों को पकड़ा है। युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं। रैकेट के दलाल को भी पुलिस ने पकड़ा, जो दिल्ली का रहने वाला है। दिल्ली पासिंग गाड़ी भी मिली है।पुलिस इस पर खुलकर कहने से बच रही है।

खबर यह भी है👉👉👉 महिला को वॉट्सऐप कॉल पर प्राइवेट पार्ट दिखाता है अज्ञात व्यक्ति,कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला.

सूचना के बाद शुक्रवार रात करीब 2 बजे पुलिस ने शहर से कुछ ही दूरी बांगर गांव के होटल मेपल्स ब्लू में दबिश दी थी। होटल से छह युवक और छह युवतियों को पकड़ा गया। जो होटल में संदिग्ध हालत में मिले थे। सभी युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं। जो दलाल के जरिए देवास लाई जाती थी। बीएनपी थाना पुलिस के मुताबकि युवतियों से पूछताछ की जा रही है। सीएसपी विवेकसिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। महिला प्रकोष्ठ की डीएसपी साबेरा अंसारी सहित पूरी टीम ने होटल में दबिश दी।

खबर यह भी है👉👉👉 परिजनों ने किया पोस्टमार्टम से इंकार,अस्पताल के बाहर जमकर हुआ हंगामा.

पुलिस ने होटल से अशोक पिता रोजड़ी नाथ निवासी राजगढ़, जयेश पिता रूपनारायण निवासी धार, सूरजभान पिता प्रेमपाल निवासी दिल्ली, अमित पिता इंद्रदेव निवासी दिल्ली, राहुल पिता संतोष निवासी दिल्ली और विनोद पिता गोपाल निवासी इंदौर के साथ 6 लड़कियों को भी होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल से तीन कार और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। बताया जा रहा है कि होटल एक पुलिस अधिकारी की है। साथ ही तीन अन्य पार्टनर भी है। होटल को किराए पर अशोक पिता रोजड़ी नाथ को दे रखी है। जिसे पुलिस ने आरोपी बनाया है।

खबर यह भी है👉👉👉 कटनी जीआरपी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3 लाख का गांजा स्टेशन में किया जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार.

होटल से 12 लोगों को पकड़ा है, मामले में पूछताछ कर रहे हैं। होटल मैनेजर को भी आरोपी बनाया है। युवक भी अलग-अलग शहरों के रहने वाले हैं। इसमें दिल्ली से लेकर धार जिले के युवक शामिल हैं। पुलिस ने होटल से कुछ वाहनों को भी जप्त किया है, जिसमें दिल्ली पासिंग वाहन भी शामिल हैं। होटल पहले भी विवादित और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है। होटल में स्वीमिंग पुल में एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है। होटल में चार पार्टनर के होने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। पुलिस होटल को लेकर जानकारियां जुटा रही है।

Related posts

किसानों को शिवराज सरकार की बड़ी राहत जारी रहेगी समर्थन मूल्य पर खरीदी,जो किसान छूट गये है, उनको एसएमएस जारी करें: प्रमुख सचिव खा़द्य

MP SIDHI NEWS TEAM

जामा मस्जिद में मंदिर होने का दावा, संस्कृति बचाओ मंच ने गृहमंत्री नरोत्तम को सौंपा ज्ञापन, पुरातत्व सर्वेक्षण कराने की मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

अब बिना मास्क बसों में नो एंट्री, लापरवाही पर मालिक पर होगी कार्रवाई

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!