29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ए आर टी केंद्र का जिले में हुआ शुभारंभ

जिला अस्पताल सीधी परिसर में शुक्रवार को ए.आर.टी. केंद्र सीधी का शुभारंभ किया गया।

सीएमएचओ डॉ० बी.एल. मिश्रा सीधी ने शुभारम्भ कर बताया की यह जिले के साथ-साथ सिंगरौली जिले के लिए भी वरदान साबित होगा, अभी एच आई वी एड्स के इलाज के लिए रीवा मेडिकल कालेज जाना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज के लिए सबसे बड़ी राहत साबित होगा, साथ ही रीवा मेडिकल कालेज का भार भी कम होगा।

इस तरह रीवा संभाग में कुल 3 केंद्र रीवा, सतना और अब सीधी में संचालित हो गए है।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डॉ० डी.के. द्विवेदी वरिष्ठ मेडिकल विशेषज्ञ, डॉ० आई. जे. गुप्ता जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ० अविनाश जॉन मेडिकल स्पेशलिस्ट, डॉ० हिमेश पाठक नोडल अधिकारी एड्स कार्यक्रम एवं जिला क्षय अधिकारी, डॉ० लक्ष्मण पटेल नेत्र सर्जन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के अधिकारी, कर्मचारियो की गरिमामयी उपस्थित में उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related posts

सीधी में आज हुआ कोरोना विस्फोर्ट,एक साथ मिले दर्जन भर मरीज …….MP सीधी NEWS की अपील कोरोना जैसे इस महामारी के जंग में दो गज की दूरी माश्क है बेहद जरूरी…

VIKASH KUMAR DWIVEDI

पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल के द्वारा पुलिस परिवार के लोगो का बड़ी संख्या में कराया गया कोविड टीकाकरण

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्राम पंचायत चकडौर के पंचायत भवन परिसर रोजगार मेंला सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!