25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

होली के रंगों पर बड़ी कोरोना की मार ,मेलों में लगी रोक

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आज मध्यप्रदेश के सभी जिलों में आयोजित क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महत्वपूर्ण बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया, भोपाल में हुई क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी लोग होली पर अपने घर पर ही रहेंगे। इस दौरान कोई चल समारोह या कार्यक्रम नहीं होगा। सबको होली अपने घर ही मनानी होगी। इसके लिये “मेरी होली मेरे घर” का स्लोगन दिया गया है।

आज मध्यप्रदेश के सभी क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप्स के साथ हुई वर्चुअल बैठक में फैसला लिया गया कि सभी जनप्रतिनिधि,अधिकारी मास्क लगाएं और “मेरीसुरक्षा मेरा मास्क” स्लोगन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी भी पोस्ट करें ताकि लोग प्रेरित हों, साथ ही साथ जन जागरण अभियान जोर शोर से चलाएं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 23 मार्च को सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे जब सायरन बजेगा तो हम सभी को दो मिनिट खड़े रहकर मास्क लगाकर हमेशा मास्क लगाने का संकल्प लेना है I

मुख्यमंत्री ने कहा इस कार्य में धर्मगुरु भी सहयोग करें, कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने के लिए जनता से अपील करें। विधायक-सांसद लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। सामाजिक संगठन सक्रिय हों, एनएसएस,एनसीसी के कार्यकर्ता जुटे और कोरोना से बचाव के अभियान को सफल बनाएं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों के आगे गोले बनाएं और लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की सलाह दें।

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में फैसला लिया गया कि ग्वालियर में चल रहा मेला (fair) बंद कराया जाएगा। इसके लिए जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट को कहा गया है कि वो जिलावार बैठक कर इसपर फैसला लें। साथ ही विदिशा, अशोकनगर के करीला में होली पर लगने वाले मेले तथा अन्य स्थानों पर जहां मेले चल रहे हैं या होली पर लगने वाले हैं, उन मेलों को रोकने पर सहमति बनी है। चर्चा के बाद गृह विभाग इसका आदेश जारी करेगा। साथ ही जिस भी स्थान पर एक सप्ताह में 20 से अधिक कोरोना संक्रमण के केस आ रहे हैं वहां किसी भी धार्मिक, सामाजिक या सांकस्कृतिक कार्यक्रम की संख्या को सीमित किया जाएगा। साथ ही महाराष्ट्र सीमा से लगे हुए जिलों में भी आवाजाही पर रोक लगेगी। मास्क की कमी दूर करने के लिए तथा गरीबों को निशुल्क मास्क वितरण के बारे में फैसला लिया गया।

Related posts

युवक द्वारा मृत परिजन का शव मांगने पर सीएमओ ने की मारपीट, वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

करंट लगने से एक और बाघिन की मौत,संदिग्धों से पूछताछ जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में 100 बिस्तर का कोविड आइसोलेशन वार्ड खुलवाने की की व्यवस्था

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!