29.4 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

युवती के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म,लाइव वीडियो बनाया,वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया मामला

मध्य प्रदेश में रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को धोखे से अपने घर बुलाया और डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती किसी को इसकी जानकारी न दे, इसके लिए उसने बलात्कार का लाइव वीडियो भी तैयार कर लिया। फिर खुद ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। मामले का पता चलने पर युवती के परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तारी किया है जिसमें एक नाबालिग बताया जा रहा है।

खबर यह भी है👉👉👉 इंस्टाग्राम पर हाय-हैलो का जवाब नहीं दिया तो लड़की को देने लगा न्यूड फोटो डालने की धमकी.

गढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को एक नाबालिग ने झांसा देकर घर बुलाया था। उसके नापाक इरादों से बेखबर पीडि़ता जब पहुंची तो नाबालिग उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। युवती ने विरोध किया तो नाबालिग ने गाली-गलौज कर धमकियां दी। इसके बाद उसने जबरदस्ती युवती के साथ बलात्कार किया और इसका वीडियो भी अपने मोबाइल पर बना लिया। आरोपी ने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी और भगा दिया।

खबर यह भी है👉👉👉 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को की गई मशीनें डोनेट पूर्व नेता प्रतिपक्ष की प्रेरणा में जारी है राहत भरे कार्य.

युवती इस घटना से दहशत में आ गई और उसने अपने परिजनों तक को इसके बारे में कुछ नहीं बताया। इसी दौरान आरोपी द्वारा तैयार किया गया वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। कई लोगों के मोबाइल में यह पहुंच गया। युवती के परिजनों ने वीडियो देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंंने पीडि़ता से घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने आपबीती परिजनों को बता दी।

खबर यह भी है👉👉👉 देवास में सैक्स रैकेट पकड़ाया : होटल मेपल्स ब्लू पर देर रात छापा,दिल्ली की 6 लड़किया गिरफ्तार.

इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटना में शामिल नाबालिग सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। जिस मोबाइल से वीडियो तैयार किया गया था, उसका पुलिस पता लगा रही है। उसे जब्त कर जांच के लिए भेजा जाएगा।

Related posts

होटल में बिना दस्तावेज वैद्य देख रहा था मरीजों को, सीएमएचओ ने दबिश देकर पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

शादी समारोह मे दोनो पंक्ष के मात्र 20 व्यक्ति हो पायेगे शामिल,कोरोना कर्फ्यू का उल्लघन करने वालों के विरूद्ध करे कड़ी कार्यवाही-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली

MP SIDHI NEWS TEAM

अजीब तरीके से दो दुकानदारों को ठगा, ठग की हरकत CCTV में हुई कैद

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

गांजा की तस्करी:ओडिशा से रीवा आ रही गांजे की खेप पकड़ाई, तलाशी में निकला 2.25 करोड़ का गांजा - MP Sidhi News June 5, 2021 at 9:29 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 युवती के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म,…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!