29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

कैप्सूल में हीरों की तस्करी, खरीदने आए जूलर को लूटा,गिरोह के आठ आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के बैतूल में पुलिस ने लूट की वारदात के बाद नकली और लो क्वालिटी के हीरे बेचने वाले गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों ने छिंदवाड़ा के एक व्यापारी को ठगने की कोशिश की है लेकिन बात नहीं बनी तो आरोपियों ने उसे ही लूट लिया है। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी नागरपुर से लो क्वालिटी के हीरे खरीदते और असली बताकर उसे व्यापारियों को बेचते थे। आरोपियों के पास बरामद हीरे की कीमत 55 लाख है, जिसे ढाई करोड़ में बेचने की तैयारी थी।

खबर यह भी है👉👉👉 गांजा की तस्करी:ओडिशा से रीवा आ रही गांजे की खेप पकड़ाई, तलाशी में निकला 2.25 करोड़ का गांजा

 पिछले 31 मई को छिंदवाड़ा का व्यापारी प्रिंस सोनी बैतूल में जेवरात खरीदने के लिए पहुंचा था। पकड़े गए आरोपियों से प्रिंस हीरा खरीदने आया था। इस व्यापारी ने आरोपियों से ढाई लाख रुपए में 5 नग हीरे खरीदे थे। इस खरीद-फरोख्त के बाद व्यापारी ने आरोपियों से और हीरे खरीदने की इच्छा जताई। आरोपी जब हीरे लेकर पहुंचे तो व्यापारी ने इन्हें नकली बताकर खरीदने से इनकार कर दिया।

खबर यह भी है👉👉👉 अजय सिंह को नहीं देना चाहिए कमलनाथ के खिलाफ ऐसे बयान, दिक्कत थी तो सीनियर नेताओं से कहना चाहिए-पूर्व विस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह

व्यापारी ने जब हीरा खरीदने से इनकार किया तो आरोपियों से विवाद हो गया है। इस विवाद में आरोपियों ने बंदूक की नोक पर व्यापारी प्रिंस सोनी से पांच नगर हीरे और ढाई लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत बैतूल गंज पुलिस से की थी। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल के लिए एसडीओपी बैतूल नितेश पटेल के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है।एसआईटी ने जब मामले की पड़ताल की तो संदेही करण झारखंडे को गिरफ्तार किया। इससे पूछताछ में यह बात सामने आई कि करण ने अपने साथी पिंटू नागले, शुभम गायकवाड़ ,रितिक चंद्रहास, पंकज कड़वे, रोहित मरकाम और दो अन्य नाबालिग बालकों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

खबर यह भी है👉👉👉 युवती के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म,लाइव वीडियो बनाया,वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया मामला

बैतूल एमपी सिमाला प्रसाद ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और पड़ताल में सामने आया कि यह सभी लोग नागपुर से लो क्वालिटी के हीरे खरीदकर उसे असली बताकर बेचा करते थे। इन हीरों को छिपाने के लिए ये खाली कैप्सूल का इस्तेमाल करते थे। आरोपी के पास से पांच असली हीरे और ढाई सौ नकली हीरे, दो देसी कट्टे, दो जिंदा कारतूस और ₹15000 नगद जप्त किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Related posts

रोजगार मेले का आयोजन 17 अगस्त को संजय गांधी महाविद्यालय में

MP SIDHI NEWS TEAM

बजट में विजन का अभाव, अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का ध्यान नहीं रखा किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, गरीबों, कर्मचारियों, पेंशनर्स को ठगा गया-पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर में दो बच्चों का बाप कर रहा था दूसरी शादी, पहली पत्नी ने की धुनाई,वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!