27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्यसीधी दपर्ण

अजय सिंह को नहीं देना चाहिए कमलनाथ के खिलाफ ऐसे बयान, दिक्कत थी तो सीनियर नेताओं से कहना चाहिए-पूर्व विस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने के लिए विंध्य को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद सियासत में खलबली मची हुई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह द्वारा कमलनाथ को नसीहत दिए जाने के बाद विंध्य में कांग्रेस सियासत के एक और छत्रप पूर्व विस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने पलटवार किया है। वे खुलकर पूर्व मुख्यमंत्री के पक्ष में खड़े नजर आए। राजेन्द्र सिंह ने यह माना है कि सरकार गिरने की वजह कांग्रेस की पुअर परफार्मेंस रही है।

खबर यह भी है👉👉👉 विन्ध्य को लेकर दिए गए कमलनाथ के बयान पर बयान पर अजय सिंह ने साधा निशाना, बीजेपी ने ली चुटकी.

राजेन्द्र सिंह ने कहा कि अजय सिंह एक सीनियर नेता है। उनको कमलनाथ के खिलाफ ऐसे बयान नहीं देना चाहिए था। अगर उनको दिक्कत थी तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे सीनियर नेताओं से कहना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बचाव करते हुए राजेन्द्र सिंह ने कहा है कि मैं अजय सिंह के बयान से कतई सहमत नहीं हू। क्योंकि कमलनाथ बहुत ​सीनियर नेता है।उनका कहना है कि कमलनाथ वरिष्ठ नेता हैं। वे कांग्रेस में देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक है। अगर अजय सिंह को कुछ मतभेद था तो उनको मिलकर बातकर लेना चाहिए।

खबर यह भी है👉👉👉 मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा मौका : 5000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन, ऐसे करें आवेदन.

राजेन्द्र सिंह ने कहा कि अजय सिंह एक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कह चुके है कि कमलनाथ वो शख्सियत हैं। जिन्होंने मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनने में मदद की थी। जब अजय सिंह इतना सम्मान करते है तो इस तरह कहना उचित नहीं है। कमलनाथ विंध्य के लोगों का सम्मान करते है। उनको सिर्फ पीड़ा हैं, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह आव्हान किया है। ऐसे में अगले चुनाव में सब मिलकर भाजपा की चुनौती स्वीकार करें। ताकि 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव में विंध्य से अच्छे नतीजे आ सके।

Related posts

सबके सहयोग से मई में ही कोरोना संक्रमण मिटाने का प्रयास होगा सफल – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर में पुलिस का भयावह रूप आया सामने, हिरासत में लिए युवक की थाने में जमकर पिटाई,टीआई लाइन अटैच

MP SIDHI NEWS TEAM

सेंट्रल मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर पुलिस सुरक्षा की मांग की

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!