29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

शहडोल : गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा दो ट्रकों की सीट के नीचे छिपाकर रखा था 1 करोड़ का 7 क्विंटल गांजा,2 ट्रक, एक कार और एक बाइक,85 हजार नगद सहित 12 आरोपी पुलिस की हिरासत में

उड़ीसा से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के रास्ते उत्तरप्रदेश तक फैले गांजा तस्करी के गिरोह खुलासा गुरुवार को शहडोल पुलिस ने किया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा बताया गया कि, शहडोल पुलिस द्वारा ड्रग माफियाओं के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपियों सहित दो ट्रकों में परिवहन कर रीवा ले जाया जा रहा 7 क्विंटल से अधिक गांजा, परिवहन में उपयोग में लाई जा रही 01 ब्रेजा कार एवं एक मोटर सायकिल 3 मोबाईल फोन को जप्त कर एक बडे रेकेट का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर नशा कारोबारियों को नेस्तनाबूद किया गया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के रैकेट के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक करोड़ रुपए का 7 क्विंटल गांजा जब्त किया है।आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

खबर यह भी है👉👉👉 नशे के खिलाफ रामपुर नैकिन पुलिस की बड़ी कार्यवाही 340 नशीली सिरप के साथ युवक को किया गिरफ्तार

एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नशा माफियाओं द्वारा छत्तीसगढ पासिंग के दो ट्रकों एवं बगैर नम्बर की ब्रेजा कार का उपयोग गांजा परिवहन के लिए किया जा रहा है जो शहडोल होते हुए गांजा उडीसा से लेकर रीवा की ओर जाने वाले है जो अलग-अलग रास्तों से शहडोल को पार करने वाले है। आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई। प्राप्त सूचना पर संबंधित थाना प्रभारियों को नाकाबंदी हेतु निर्देशित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर अमलाई पुलिस द्वारा संदिग्ध ट्रक सी.जी. 16 सी.के. 0339 को रोकने एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर ट्रक के केबिन व ट्रक के केबिन की छत की तलाशी लेने पर ड्रायवर सीट के पीछे वाले सीट के ऊपर 360 पैकेटों में 03 क्विंटल 60 किलोग्राम गांजा जप्त किया।

खबर यह भी है👉👉👉 गांजा की तस्करी:ओडिशा से रीवा आ रही गांजे की खेप पकड़ाई, तलाशी में निकला 2.25 करोड़ का गांजा

इसके बाद सोहागपुर थाना क्षेत्र में ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचवाय 1173 को रोक कर तलाशी ली। इसमें ट्रक के केबिन की पीछे वाली सीट के ऊपर बने कम्पार्टमेंट में 275 नग खाकी रंग के टेप में लिपटे हुए पैकेटों में कुल 288.75 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपियों से मिले इनपुट के बाद जयसिंह नगर पुलिस ने दोपहिया वाहन से 22 किलो गांजा जब्त किया। संदिग्ध बिना नंबर की कार से पांच आरोपियों से 50 किलो गांजा समेत 85 हजार रुपए नकद जब्त किए।

खबर यह भी है👉👉👉 कैप्सूल में हीरों की तस्करी, खरीदने आए जूलर को लूटा,गिरोह के आठ आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

गांजा तस्करी से जुड़े जिन आरोपियों को शहडोल पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिले से आरोपी शामिल हैं।  अमलाई पुलिस ने ट्रक के साथ  चालक लक्ष्मण यादव पिता मोलई प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मैगांव थाना रामनगर जिला सतना तथा हेल्पर राजू यादव पिता सुख निधान यादव उम्र 30 वर्ष व ट्रक मालिक सुनील कुमार केसरवानी निवासी ग्राम डोला राजनगर जिला अनूपपुर को गिरफतार किया गया है। इन्होने अपने साथी क्रमशः पिंटू गुप्ता निवासी ग्राम पिपरहा थाना राजेन्द्र ग्राम, तथा अंशु उर्फ बालमुकुन्द गुप्ता निवासी सिवनी मरवाही छ.ग. अवैध गांजे के व्यापारियों द्वारा यह अवैद्य परिवहन कराया जाना बताया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना अमलाई जिला शहडोल में धारा 8/20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Related posts

करोड़ों का आसामी निकला 40 हजार रूपए कमाने वाला टाइम कीपर, EOW की कार्रवाई, बेनामी संपत्ति जब्त

MP SIDHI NEWS TEAM

एकतरफा प्यार के चक्कर में युवती और उसकी 2 मासूम भतीजियों पर किया एसिड अटैक,आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित, विवाहिता को जबरन तेजाब पिलाकर लगा दी आग, पति समेत 6 पर केस दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!