20.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

विन्ध्य में बारिश से आफत : उफान पर नदी-नाले, पहाड़ों में हुआ भूस्खलन, 20 गांवों का मुख्य मार्ग से टूटा संपर्क

 रीवा में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुश्किल बन गई है। सभी नदी-नाले उफान पर हैं। कम से कम 20 गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है।

रीवा । रीवा में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं। बारिश के चलते सोहागी पहाड़ में भूस्खलन हुआ है। लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा है और घर छोड़ने तक की नौबत आ गई है।

रीवा जिले में तेज बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। विगत चार दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। नदी और नाले उफान पर हैं तथा नदियों का पानी छोटे-छोटे गांवों तथा शहरों तक पहुंच रहा है। तकरीबन 20 गांवों का संपर्क भी मुख्य सड़क से टूट चुका है। वहीं लोग अब अपने घरों से बेघर होने लगे हैं।

तेज बारिश के चलते सोहागी पहाड़ में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के साथ नदी और नाले उफान पर होने के चलते लोगों को जान जोखिम में डालकर पुल को पार करना पड़ रहा है।झमाझम बारिश के कारण सतना जिले में स्थित बकिया बराज के 12 गेट को खोल दिया गया है। इसकी वजह से अब तराई क्षेत्रों में हालत बदतर होते दिखाई दे रहे हैं। बेलन और चितौली नदी उफान पर है और शहर की छोटी पुल का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Related posts

आज 10वीं,12 वीं के परीक्षा को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, 10वीं का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जबकि 12वीं की हो सकती है परीक्षा….

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में जमकर फल-फूल रहा है झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा,पिता की डिग्री पर कोरोना का इलाज करता मिला बेटा, पेड़ के नीचे ड्रिप लगाकर चढ़ा रहा सलाइन

MP SIDHI NEWS TEAM

बरसों की दोस्ती पर भारी पड़ा एक थप्पड़ : दोस्त ने सामने से मार दी गोली, हत्या के आरोपी को एक दिन पहले मारा था थप्पड़

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!