29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार का मामला आया सामने, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सागर में जैसीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मामले की सूचना लगते हैं जैसीनगर पुलिस और सागर एसपी एवं महिला अपराध प्रकोष्ठ की प्रभारी संगीता सिंह मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की।

खबर यह भी है👉👉👉 1 जून से शर्तों के साथ रीवा अनलॉक : जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में हुआ निर्णय.

महिला अपराध प्रकोष्ठ की प्रभारी संगीता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग लड़की अपने घर के पास में ही सुबह 10:30 बजे शौच के लिए गई हुई थी तभी गांव के ही दो आरोपी आए और नाबालिग को पकड़कर सुनसान खेत पर ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर वहां से भाग गए। इसके बाद किसी तरह नाबालिग अपने घर पहुंची और पूरी घटना माता-पिता को बताई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के माता-पिता जैसीनगर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना संक्रमित मां की देखभाल के लिए रुकी छात्रा से कंपाउंडर ने की छेड़खानी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सागर एसपी अतुल सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं 2 आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

Related posts

अजय सिंह राहुल सीधी के विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

MP SIDHI NEWS TEAM

कॉलेज छात्रों के हित में बड़ा फैसला : जून-जुलाई तक परीक्षा कराने के निर्देश, फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

MP SIDHI NEWS TEAM

थाली, ताली या सायरन बजाने से कोरोना भागने वाला नही, इस नौटंकी से खत्म नहीं होगा कोरोना-कमलनाथ

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!