
रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद फायरिंग हो गई। विवाद के बाद महिला का भाई आ पहुंचा। यहां जीजा तो नहीं मिला, तो उसने गुस्से में जीजा के बड़े भाई पर ही फायरिंग कर दी।
खबर यह भी है👉👉👉 नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार का मामला आया सामने, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार.
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर गांव में उमेश तिवारी के छोटे भाई और बहू के बीच कहा सुनी हो गई। जिसकी शिकायत बहू ने मायके में कर दी। गुस्से में उसका भाई रिशभ द्विवेदी नकाब पहनकर शाम 6 बजे बहन के घर के सामने पहुंचा। यहां उसका सगा जीजा नहीं मिला। ऐसे में उसने जीजा के बड़े भाई उमेश तिवारी पर ही कट्टे से फायर कर दिया। हाथ और पैर में गोली लगते ही उमेश तिवारी धरती पर गिर गया। चीख पुकार सुनकर घर के सदस्य बाहर निकले, तो देखे कि उमेश तिवारी लहुलुहान पड़े हैं। आसपास के पड़ोसियों को बुलाया गया। इधर, कुछ लोगों ने वारदात की सूचना चोरहटा पुलिस को दे दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक घायल युवक के हाथ और पैर में गोली लगी।
खबर यह भी है👉👉👉 पीट-पीटकर युवक की हत्या:पति-पत्नी और भतीजे ने युवक को पेड़ से बांधकर लाठियों से पीटा.
ग्रामीण घायल उमेश तिवारी को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि उमेश तिवारी खतरे से बाहर है। वहीं, उनके हाथ और पैर में गोलियां गली। हालांकि कितने फायर हुए इस बात को पुलिस ने बताने से इंकार किया है। वहीं आरोपी रिशभ द्विवेदी निवासी घोघर मोहल्ला रानीगंज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
