28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए माशिमं की बड़ी तैयारी, आदेश जारी, छात्रों के लिए जानना जरूरी

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा MP School 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। इस मामले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी किए हैं। जिसके मुताबिक परीक्षा से पूर्व, परीक्षा के दौरान परीक्षा में शामिल होने वाले 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता से परामर्श प्रदान करवाया जाएगा। इसके लिए पैनल बनाकर समस्याओं के निदान किए जाएंगे।

दरअसल विद्यार्थियों को आने वाली दिक्कतों के लिए अकादमी समस्याओं का निदान अकादमी पैनल के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान कर किया जा रहा है। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हेल्पलाइन सेवा जनवरी 2022 सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक चालू कर दी गई है।

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। विद्यार्थी घर से परीक्षा में शामिल हो रहे हैं ।वहीं घर से प्रश्न पत्रों को हल करने के बाद उत्तर पुस्तिका को स्कूल पहुंचाना भी छात्रों की जिम्मेदारी होगी। वही किसी भी तरह की समस्या के निदान के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों को निम्न प्रकार की जानकारी प्रदान की जा रही है। मंडल द्वारा छात्रों को समय-समय पर जारी परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव प्रबंधन संबंधी जानकारी के अलावा तीन विषय विशेषज्ञ से कठिन अवधारणा हेतु छात्र परामर्श ले सकेंगे।

इतनी परीक्षा के दौरान छात्र अपने आहार विहार और स्वास्थ संबंधी परामर्श के लिए भी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकेंगे। वहीं कोरोना प्रोटोकॉल से संबंधित परामर्श के अलावा विद्यार्थी को कैरियर संबंधित मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र परीक्षा मंडल संबंधित अन्य जानकारी हेतु भी मंडल के हेल्पलाइन नंबर 1800 233 0175 पर कॉल कर परामर्श ले सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर सेवा बिल्कुल टोल फ्री है। इसके लिए छात्रों को किसी भी तरह के अन्य शुल्क नहीं देने होंगे।

Related posts

अजीब तरीके से दो दुकानदारों को ठगा, ठग की हरकत CCTV में हुई कैद

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा फैसला, पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर किया घोषित

MP SIDHI NEWS TEAM

महाराष्ट्र से बसों का आवागमन 14 जुलाई तक बंद

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!