24.9 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
अजब गजबक्राइम

प्रेमी ने किया सुसाइड तो लड़की को मौत का जिम्मेदार बताते हुए लोगों ने जबरन शव से भरवा दी मांग

मृतक युवक का अल्पसंख्यक परिवार की एक लड़की से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की उम्र 18 वर्ष से कम थी और धर्म भी अलग-अलग था इसलिए परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था। इस बीच लड़की की शादी की बात कहीं और चल रही थी।

वेस्ट बंगाल के बर्दवान से प्रेम-प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से शादी नहीं होने से परेशान प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा तो गांव वालों ने लड़की को मौत का जिम्मेदार बताते हुए मृतक प्रेमी के अंगूठे से लड़की की मांग भरवा दी। मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर यह भी है👉👉👉 नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार का मामला आया सामने, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार.

दरअसल मृतक युवक का अल्पसंख्यक परिवार की एक लड़की से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की उम्र 18 वर्ष से कम थी और धर्म भी अलग-अलग था इसलिए परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था। इस बीच लड़की की शादी की बात कहीं और चल रही थी। इससे परेशान होकर प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका को व्हाट्सएप पर गले में फंदा डली हुई अपनी फोटो भी भेजी और फिर जान दे दी।

खबर यह भी है👉👉👉 पीट-पीटकर युवक की हत्या:पति-पत्नी और भतीजे ने युवक को पेड़ से बांधकर लाठियों से पीटा.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंचे तो एक बार फिर विवाद होने लगा। परिजन और पड़ौसी प्रेमिका को मौत का जिम्मेदार बताते हुए उसे उसके घर से युवक के शव के पास उठा लाए। बेटी को बचाने के लिए लड़की मां भी चली आई। आरोप है कि लोगों ने दोनों मां बेटी के साथ मारपीट की।

खबर यह भी है👉👉👉 पति-पत्नी के विवाद में पत्नी की भाई ने जीजा के बड़े भाई को मारी गोली.

गुस्साए लोगों ने जबरन मृतक प्रेमी के हाथ से लड़की की मांग भरवा दी। मामला सामने आने के बाद लड़की पक्ष ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी अभी तक नही हो पाई है।

Related posts

PM Kisan Samman Nidhi के 2000 रुपए पाने के लिए जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन, देखें तरीका

inishantthakur@gmail.com

CM हाउस के नाम से फर्जी कॉल करने वाला युवक गिरफ्तार, IAS बनकर TI को किया था कॉल

MP SIDHI NEWS TEAM

गुहार लगाती रही महिला,महिला की साड़ी खींचते, प्राइवेट पार्ट छूते रहे बदमाश

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!