27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

कोरोना संक्रमित मां की देखभाल के लिए रुकी छात्रा से कंपाउंडर ने की छेड़खानी

कोरोना पीड़ितों या उनकी परिजनों से बदसलूकी की घटनाएं बार-बार सामने आ रही है। जहाँ अब अशोका गार्डन में कोरोना संक्रमित मां की देखरेख के लिए निजी अस्पताल में रुकी एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है।युवती की उम्र 18 वर्ष की है।युवती की उम्र 18 वर्ष की है।

खबर ये भी महिला ने 5 साल पहले पति की हत्या कर घर में दफनाया, अब किया देवर का मर्डर

हालांकि घटना के बाद छात्रा ने उसी दिन मां को डिस्चार्ज कराकर सीहोर चली गई थी, जब मां स्वस्थ हुई तो उसने सीएम हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। आरोपी कम्पाउंडर उसी अस्पताल में काम करता है, जहां पीड़िता की मां पहले भर्ती थी।

पीड़िता की मां अप्रैल 2021 में कोरोना संक्रमित हो गई थीं। युवती ने इलाज के लिए मां को अशोका गार्डन के अस्सी फिट पर स्थित आशा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कर दिया था। इलाज के दौरान कई दिनों तक वह अस्पताल में ही रुकी थी। 28 अप्रैल को अस्पताल का कंपाउंडर सुनील ने युवती के साथ रात में सोते समय अश्लील हरकत की। जब युवती से अस्पताल में हंगामा किया तो आरोपी भाग गया।

खबर ये भी दबंगों ने गर्भवती महिला के साथ उसके बच्चों के सामने किया दुष्कर्म, पुलिस ने एफआईआर में नहीं लगाई दुष्कर्म की धाराएं,भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार को 50 लाख सहायता देने की मांग की

लेकिन अब जब सीएम हेल्पलाइन से शिकायत स्थानीय थाने पहुंची तो पूरा मामला सामने आया। अब पुलिस ने छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने सीएम हेल्पलाइन पर अपना दर्द बयां किया । सीएम हेल्पलाइन से शिकायत अशोका गार्डन थाने पहुंची थी। जिस पर पुलिस ने छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अशोका गार्डन पुलिस व मामले की जांच अधिकारी की एसआइ योगिजा जैन के अनुसार 18 वर्षीय युवती सीहोर आष्टा की रहने वाली है। पढाई कर रही है। अप्रैल 2021 में उसकी मां कोरोना संक्रमित हो गई थीं। युवती ने इलाज के लिए मां को अशोका गार्डन के अस्सी फिट पर स्थित आशा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान कई दिनों तक वह अस्पताल में ही रुकी थी। 28 अप्रैल को अस्पताल का कंपाउंडर सुनील ने युवती के साथ रात में सोते समय अश्लील हरकत की। जब युवती से अस्पताल में हंगामा किया तो आरोपित भाग खडा हुआ है। दूसरे दिन अस्पताल में उसने काफी हंगामा किया और वह अपनी मां अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर अपने आष्टा लेकर चली गई थी। उसने मां के स्वस्थ होने के बाद पूरे मामले की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। जो अशोका गार्डन थाने भेजी गई थी, बाद में पीडिता से संपर्क किया तो उसने कहा वह थाने आकर अपने बयान दर्ज करा देगी।

खबर ये भी कोरोना कर्फ्यू के बीच चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने कस्टमर बन किया पर्दाफाश

वह गुरूवार को थाने आकर बयान दिए, उसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोपित को पुलिस भी पकड़ नहीं पाई है। बीएमएचआरसी में आ चुका है।

Related posts

मध्य प्रदेश में आज 2317 नए कोरोना पॉजिटिव, इन 4 जिलों में स्थिति गंभीर, CM ने बुलाई बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM

गरीब परिवारों के बीच लंच पैकेट,मरीजों के बीच फल वितरण कर मनाया जन्मदिन

MP SIDHI NEWS TEAM

बच्चों ने कहा पापा रात में मां को मारते हुए बाहर ले गए, पापा ने मम्मी को मार डाला…

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

महिला ने 5 साल पहले पति की हत्या कर घर में दफनाया, अब किया देवर का मर्डर - MP Sidhi News May 30, 2021 at 10:45 am

[…] खबर ये भी कोरोना संक्रमित मां की देखभाल के लिए र…। […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!