24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

पीट-पीटकर युवक की हत्या:पति-पत्नी और भतीजे ने युवक को पेड़ से बांधकर लाठियों से पीटा

कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र राखी गांव में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।युवक आए दिन परेशान करता था और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर देता था। जिससे तंग आकर गांव में रहने वाले एक दंपति ने अपने भतीजे के साथ मिलकर की थी। तीनों ने उसे पकड़ा और फिर रस्सी से पेड़ में बांध दिया और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से युवक जब बेहोश हो गया तो तीनों ने उसे पेड़ से खोलकर होश में लाने के लिए पानी भी छिड़का, लेकिन युवक जब होश में नहीं आया तो उसे वहीं छोड़कर भाग गए।

खबर यह भी है👉👉👉 मास्क के लिए पुलिसकर्मियों से उलझा बीजेपी नेता,कहा- तुम मुझे जानते नहीं.

पुलिस ने बताया कि 29 मई को राखी गांव के मोहल्ले में एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम वहां पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की पहचान बहोरीबंद थाना क्षेत्र के कुआं गांव निवासी प्रमोद पिता रविशंकर नायक के रूप में की गई। हत्या का मामला दर्जकर प्रकरण की विवेचना शुरू की गई। इस दौरान संदेह के आधार पर राखी गांव निवासी शंकरलाल बर्मन और उसकी पत्नी गुड्डी बाई बर्मन और भतीजे सचिन बर्मन से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रमोद नायक आए दिन उन्हें परेशान करता था, गाली-गलौज कर घर का दरवाजा बाहर से बंद कर देता था।

खबर यह भी है👉👉👉 नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार का मामला आया सामने, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार.

29 मई की सुबह भी घर का दरवाजा उसने बाहर से बंद कर दिया। जिस पर उन्होंने भतीजे सचिन से दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने के बाद प्रमोद मिल गया। जिसे पकड़कर तीनों ने घर के पीछे लगे पेड़ में बांध दिया और लाठी से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया। प्रमोद को पेड़ से खोलकर उसे होश में लाने के लिए पानी भी डाला गया, लेकिन उसे होश नहीं आया। जिसके बाद तीनों उसे वहीं पर छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने बताया कि मृतक आदतन अपराधी था और उसके खिलाफ बहोरीबंद थाने से जिलाबदर की कार्रवाई भी की जा चुकी। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में उपयोग की गई रस्सी और लाठी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Related posts

मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकार हुई सतर्क,पूर्व से निर्धारित गाइडलाइन को 10 अगस्त तक के लिए बढ़ाया गया

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में प्रारंभ हुए 94 कोविड केयर सेंटर,सभी जिलों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की युद्ध स्तर पर आपूर्ति अधिक संकट वाले जिलों में स्टेट प्लेन से भेजी गई वैक्सीन….

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!