24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

सीधी जिला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित,पूरी सतर्कता एवं सावधानी से उठाने होंगे कदम,आगामी एक सप्ताह तक कड़ाई को जारी रखने की बात कही

प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विसाहूलाल सिंह की अध्यक्षता में जिला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांसद रीती पाठक, विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल, धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, चुरहट शरदेन्दु तिवारी, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, सीईओ जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मिश्रा, समिति के सदस्य इन्द्रशरण सिंह चौहान, रूद्र प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह, रमेश अग्रहरी, भोला गुप्ता सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एनआईसी तथा वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।

खबर यह भी है👉👉👉 जिले में कोरोना टीकाकरण में गति लाने जिला अधिकारियों को जिम्मेदारी,लोगों की भ्रांतियां दूर कर सभी का करायें कोरोना टीकाकरण-कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी.

बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर एक जून 2021 से कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए रणनीति पर चर्चा की गयी। समिति के सभी सदस्यों द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए केवल अतिआवश्यक सेवाओं के लिए छूट प्रदान करने तथा कड़ाई को आगामी एक सप्ताह तक जारी रखने की बात कही गयी।

खबर यह भी है👉👉👉 1 जून से शर्तों के साथ रीवा अनलॉक : जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में हुआ निर्णय.

प्रभारी मंत्री विसाहूलाल सिंह ने कहा की सभी के समन्वित प्रयासों से जिले में कोरोना संक्रमण की दर नियंत्रित हुयी है। लेकिन अभी भी जिले में लगातार कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिल रहें हैं। ऐसी स्थिति में पूरी सतर्कता और सावधानी रखे जाने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि आवश्यकतानुसार केवल अति आवश्यक सेवाओं को छूट प्रदान की जाए तथा अन्य विषयों पर एक सप्ताह बाद की परिस्थितियों को देखकर विचार किया जाए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कन्टेन्मेंट जोन पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग कर कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जाए। प्रभारी मंत्री द्वारा जिले में टीकाकरण को गति देने की बात कही गयी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव का एक मात्र विकल्प टीकाकरण ही है। लोगों को जागरूक करते हुए सभी के सहयोग से 18 वर्ष से अधिक के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाए।

खबर यह भी है👉👉👉 मऊगंज BJP विधायक का मौन धरना, बिजली विभाग की समस्या को लेकर अधीक्षण यंत्री कार्यालय में दिया धरना.

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बताया है कि जिलें में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। जिले की पॉजिटिविटी घट कर 2.8 प्रतिशत हो गयी है। एक्टिव केस भी घटकर 233, शहरी क्षेत्र में 4 रेड जोन तथा ग्रामीण क्षेत्र में केवल 9 रेड जोन हैं। विगत तीन दिनों में 63 केस प्राप्त हुए है जिनमें से 29 फर्स्ट कान्टैक्ट है। कलेक्टर ने बताया है कि किल कोरोना अभियान मे माध्यम से कोरोना संक्रमितों की शीघ्र पहचान कर कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।

Related posts

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन पर कट्‌टा अड़ाकर लूट ले गए हजारों रुपए

MP SIDHI NEWS TEAM

आकांक्षा योजना से जन-जातीय वर्ग के 346 विद्यार्थियों को मिली सफलता

VIKASH KUMAR DWIVEDI

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का आयोजन अब भारत की जगह यूएई और ओमान में

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!