25.6 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले सहकारिता संस्था के प्रबंधक को STF ने गिरफ्तार किया

धार। धार जिले के राजगढ़ स्थित राजेंद्र सूरी साख सहकारिता संस्था में 93 करोड़ की धोखाधड़ी में डेढ़ साल से फरार 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी सविंद्र बुंदेला को स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इस साख संस्था में प्रबंधक था।संस्था के ऑडिट में 93 करोड़ की धोखाधड़ी उजागर हुई थी। इसमें संस्था के 20 से ज्यादा सदस्य, बैंक कर्मी, प्रबंधन व संचालक मंडल के लोग आरोपी हैं। मामले में 1 साल पहले आरोपी विकास भंडारी को एसटीएफ इंदौर ने गिरफ्तार किया था। उस पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इस सहकारी संस्था में धोखाधड़ी करने के 20 आरोपी अब भी फरार है।

एसटीएफ इंदौर के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि धार जिले के राजगढ़ स्थित राजेंद्र सूरी साख सहकारिता संस्था की कुल 9 शाखा में 19 हजार लोगों के खाते है। संस्था में वित्तिय अनियमितताओं के चलते 30 अगस्त 2019 काे सहकारिता विभाग के अंकेक्षण द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के बाद संस्था के संचालक मंडल और प्रबंधकों के खिलाफ धार जिले के विभिन्न थानों में 6 एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, 20 अरोपी अब भी फरार हैं।

अभी भी 20 आरोपी फरार

इस प्रकरण के आरोपी, सोनू भंडारी, विध्वेंश मंडलोई बाबूलाल चावड़ा, मुकेश कावडिया, धर्मेन्द्र बागड़िया, कालू सिंह निनामा, निर्मल मुरमकर, दीपक बेरागी, भुवानसिंह कुशवाह को पकड़ा जा चुका है। यह सभी आरोपी वर्तमान में जेल में है। वहीं , हेमंत जैन, जितेन्द्र मुरानिया, पंकज पंवार सहित 20 आरोपी अब भी फरार हैं।

Related posts

मध्य प्रदेश में आज 48 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 300 पार,पिछले 28 दिनों में मिल चुके है 631 संक्रमित

MP SIDHI NEWS TEAM

अधिकारी-कर्मचारी के सेवानिवृत्ति पर बड़ी खबर, शासन ने जारी किए आदेश

MP SIDHI NEWS TEAM

प्यार में पागलपन नदी के पुल से कूदे मौसी और भांजा

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!