24 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

पुलिसकर्मी की नाक-कान काटकर आरोपी हुआ फरार

दो पक्षों में हुई मारपीट के आरोपी को ले जा रही थी पुलिस, दांतों से एक पुलिसकर्मी की नाक-कान काटकर भाग गया आरोपी

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद एक आरोपी को पकड़कर ला रहे पुलिसकर्मी को घायल कर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पुलिसकर्मी की नाक और कान को दांतों से काट लिया। पुलिस ने कुछ समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी 👉👉 हादसों की नहर : भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित बाइक समाई नहर में 3 को बचाया,1 लापता.

नारखी थाना क्षेत्र का मामला
पूरा मामला थाना नारखी क्षेत्र के नगला रामकुंवर जाटऊ का है। जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला रामकुंवर जाटऊ में सोमवार शाम को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। किसी ने पुलिस को मारपीट की सूचना दे दी। उसके बाद गौच चौकी से दो सिपाही बाइक लेकर मौके पर पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि पुलिसकर्मी संदीप ने एक आरोपी टिल्लू को पकड़ लिया और उसे पकड़कर बाइक पर बिठाकर नारखी थाने लेकर आते समय आरोपी ने सिपाही का नाक और कान दांत से काट लिया और फरार हो गया। पुलिस ने कुछ समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी 👉👉 ग्वालियर पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता : करीब 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा.

दांत से काटी नाक और कान
सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक पर बिठाकर नारखी थाने लेकर आते समय आरोपी ने गाड़ी चला रहे संदीप के कान को दांतों से काट लिया। जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा आरोपी ने उसकी नाक भी काट ली। लहूलुहान होने पर जैसे ही पुलिसकर्मी ने बाइक रोकी, आरोपी कूदकर फरार हो गया। दूसरा साथी संदीप को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा। जहां उसका इलाज कराया। खोजबीन करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

पूजा हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, कंपनी कमांडर पति के सामने ही बनाई गई थी हत्या की प्लानिंग, पति गिरफ्तार….

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा की युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी यूपी के कुशीनगर से गिरफ्तार; आपत्तिजनक चीजें वायरल करने की दे रहा था धमकी

MP SIDHI NEWS TEAM

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, भोपाल में मामला दर्ज, आरोपी पेंट्रीकार कर्मचारी झांसी स्टेशन से गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

तो क्या ? भारत में बंद हो जाएंगी कल से फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम की सर्विस ! सोशल मीडिया कंपनी ने क May 25, 2021 at 2:43 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 पुलिसकर्मी की नाक-कान काटकर आरोपी हुआ …. […]

Reply
नौतपा आज से, 46 डिग्री तक जा सकता है पारा,नौतपे के बीच इन संभागों में बारिश के आसार - MP Sidhi News May 25, 2021 at 3:51 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 पुलिसकर्मी की नाक-कान काटकर आरोपी हुआ …. […]

Reply
सीधी : सख्त हुआ कोरोना कर्फ्यू, धारा 144 के आदेश जारी, ये सुविधा रहेगी प्रतिबंधित - MP Sidhi News May 25, 2021 at 4:48 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 पुलिसकर्मी की नाक-कान काटकर आरोपी हुआ …. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!