25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

1 जून से शर्तों के साथ रीवा अनलॉक : जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में हुआ निर्णय

रीवा को 1 जून से अनलॉक करने पर कलेक्ट्रेट स्थित मोहन सभागार में रविवार की सुबह 11.30 बजे क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। इसमें भौगोलिक स्थिति को देखते हुए 50% बाजार खोलने का निर्णय लिया गया। एक दिन राइट साइड की दुकानें दूसरे दिन लेफ्ट साइड की दुकानें खोलने पर बनी सहमति। यह नियम फिलहाल 7 दिन के लिए है। बसों को 50 प्रतिशत एवं ऑटो रिक्शा मे सिर्फ दो यात्रियों की अनुमति दी गई है। शादी में 20 लोग शामिल होंगे, लेकिन शादी की अनुमति दिन में ही होगी।

खबर यह भी है👉👉👉 मऊगंज BJP विधायक का मौन धरना, बिजली विभाग की समस्या को लेकर अधीक्षण यंत्री कार्यालय में दिया धरना.

कोविड प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने आपदा प्रबंध समिति की बैठक ली। कोविड प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से राहत और तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार के आदेश पर विभिन्न जिलों में बैठकों का दौर चल रहा है। इसी के मददेनजर रीवा की बैठक में भी जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, समाजिक संगठनों और अधिकारियों के सुझाव लिए गए।

खबर यह भी है👉👉👉 बाबा रामदेव ने दिया IMA को चैलेंज, कहा- हिम्मत है तो आमिर खान से लें टक्कर.

बैठक में प्रभारी मंत्री के साथ पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, सभी विधायकगण, कलेक्टर इलैया राजा टी, एसपी राकेश सिंह, अपर कलेक्टर इला तिवारी, नगर निगम कमिश्नर मृणाल मीणा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े, आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यगण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना संक्रमित मां की देखभाल के लिए रुकी छात्रा से कंपाउंडर ने की छेड़खानी.

कोविड प्रभारी मंत्री पटेल ने कहा है कि जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में आने वाले सुझावों को कलेक्टर इलैया राजा टी राज्य सरकार को भेजेंगे है। वहां पर विचार-विमर्श कर 1 जून से मिलने वाली छूट के संबंध में चर्चा कर नया आदेश जारी होगा। इस निर्णय का पालन 31 मई को राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कर कलेक्टरों द्वारा कराया जाएगा। साथ ही होटल, सिनेमा घर, कोचिंग संस्थान, स्कूल, स्वीमिंग पुल पूरी तरह से बंद रहेंगे। होटलो को होम डिलवरी सुविधा दे सकते है। ऑनलाइन पढ़ाई पर राज्य सरकार फोकस कर रही है। वहीं तीसरी लहर के लिए अस्पतालों में समुचित व्यवस्था बनानी होंगी। क्योंकि बच्चों को कोरोना से बचाना ज्यादा चुनौती पूर्ण है।

खबर यह भी है👉👉👉 पशु तस्करी के शक पर युवक को पेशाब पिलाने की कोशिश, पीट पीट कर की हत्या, 5 घायल, सरपंच सहित 6 गिरफ्तार.

इस तरह मिलेगी अनलॉक में छूट

  1. भौगोलिक स्थिति को देखते हुए 50% खुलेंगे बाजार। एक दिन राइट साइड की दुकानें दूसरे दिन लेफ्ट साइड की दुकानें खोलने पर बनी सहमति। यह नियम फिलहाल 7 दिन के लिए होंगे लागू। थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में चिन्हित करेंगे कौन से दिन राइट कौन से दिन लेफ्ट की दुकानें खोलनी है।
  2. सुबह 8 बजे से शाम 6:00 बजे तक मार्केट खुलने की रहेगी अनुमति।
  3. संडे को रहेगा पूर्णता लॉकडाउन।
  4. पूर्ण रूप से खुलेगी करहिया मंडी। फिलहाल इंटरनल सब्जी मंडी पर प्रतिबंध। बसों को 50 प्रतिशत एवं ऑटो रिक्शा मे सिर्फ दो यात्रियों की अनुमति।
  5. अंतिम यात्रा में केवल 10 लोग। वैवाहिक कार्यक्रम में 20 लोगों की अनुमति।
  6. दिन में ही शादी करने की होगी अनुमति। होटल रेस्टोरेंटों को शाम 6 बजे के बाद होम डिलीवरी की रहेगी सुविधा। रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिदिन रहेगा कोरोना कर्फ्यू

Related posts

17 दिसंबर से शीतलहर चलने के आसार,तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

MP SIDHI NEWS TEAM

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी का दो दिवसीय दौरा कल आएंगे रीवा

MP SIDHI NEWS TEAM

ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने मस्जिद जाते समय 3 आरोपी गिरफ्तार, व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के पुराने विवाद में मारी थी गोली

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!