33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रेम कहानी का दुखद अंत, ट्रेन के सामने कूदा प्रेमी जोड़ा, 4 km तक ट्रेन से लटके रहे शव

शनिवार सुबह खंडवा में दिल्ली से मुंबई जाने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस के सामने कूद कर एक प्रेमी जोड़े ने जान दे दी। 4 किलोमीटर तक ट्रेन के इंजन पर युवक-युवती का शव लटका रहा।

खंडवा जंक्शन से करीब 20 किमी दूर करीब 11.30 बजे सातफाटा रेलवे स्टेशन से करीब 4 किलोमीटर दूर कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर को महसूस हुआ कि इंजन के आगे कुछ पत्थर टकराने की आवाज आ रही है। इस पर ड्राइवर ने ट्रेन रोकी तो देखा कि युवक-युवती का शव इंजन पर लटका हुआ मिला।

खंडवा से बुरहानपुर जा रहा था प्रेमी जोड़ा

ड्राइवर का कहना था कि संभवत: युवक के साथ युवती डोंगरगांव स्टेशन के आगे मोड़ पर इंजन के सामने कूदे थे। वही प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि युवक-युवती खंडवा से बुरहानपुर जा रहे थे। वह इंजन से सटी पहली बोगी में सवार थे।सातफाटा रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो उस समय युवक-युवती ट्रेन के सामने कूद गए।

शव की पहचान जारी

खंडवा जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिया का कहना है कि उन्हें युवक के शव मिलने की सूचना सातफाटा स्टेशन मास्टर ने दी। मौके पर जीआरपी टीम को रवाना कर दिया गया है। शव बिखरे हुए बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Related posts

दमोह में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन,1 जून से नहीं होगा अनलॉक

MP SIDHI NEWS TEAM

राजस्व मंत्री गोविंद सिंह ने गांव में पहुंचकर देखा बारिश से खेतों में हुआ नुकसान सर्वे के दिए निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!