28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक मान्यताओं और विरासत का दर्जा देना निश्चित ही पूरे देश के लिए गौरव का क्षण-गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

बंगाल के दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत का दर्जा मिलने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि UNESCO द्वारा बंगाल की दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक मान्यताओं और विरासत का दर्जा देना निश्चित ही पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। अब बुआ बबुआ दीदी को भी इसे स्वीकार कर लेना चाहिए।

अब ड्रोन से होगी यातायात की निगरानी

मध्य प्रदेश सरकार ने ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी के लिए पूरी तैयारी की है। दरअसल गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के प्रमुख शहरों और चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी अब ड्रोन (Drone) के माध्यम से की जाएगी। बता दें कि बीते दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश में 5 ड्रोन स्कूल खोले जाने की घोषणा की थी। वही ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देने के लिए ड्रोन स्कूल खोले जा रहे हैं।

खबर ये भी👉👉 17 दिसंबर से शीतलहर चलने के आसार,तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले थे लेकिन कांग्रेस ने एक्सीडेंटल सरकार बना ली थी

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी बड़ा निशाना साधा है। दरअसल कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की कसौटी है और प्रदेश की जनता हर 5 साल में चुनाव 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस से अधिक वोट मिले थ। बावजूद इसके कांग्रेस ने एक्सीडेंटल सरकार बना ली थी।

खबर ये भी👉👉 कोरोना की रफ्तार तेज, आज मिले 18 पॉजिटिव,जिला अस्पतालों में होगी कोरोना की RTPCR जांच

तमिलनाडु के कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मन पीड़ा से भरा हुआ है, पूरा देश स्तब्ध है। कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर राजधानी भोपाल पहुंचेगा। जहां शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts

मप्र पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान जल्द : अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त, कलेक्टर 30 नवंबर को देंगे रिपोर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

कबाड़ वाले से जबरन बुलवाया जय श्री राम का नारा, दोबारा गांव में नहीं आने की चेतावनी, वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

MP पंचायत चुनाव का रास्ता साफ : थ्री लेयर टेस्ट के साथ होंगे चुनाव, SC के निर्णय के बाद शुक्रवार को बड़ी बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!