24.9 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

अब घर बैठे खुद कर सकेंगे कोरोना की जांच, 250 रुपए की किट,ICMR ने निर्देशों के साथ किट को दी मंज़ूरी

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर ने कोविड-19 के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा है कि जिन लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण हैं और जो जाँच में पॉज़िटिव पाये गए किसी मरीज़ के संपर्क में रह चुके हैं, उन्हें कोविड-19 की पुष्टि के लिए आरएटी की मदद से घर पर ही जाँच करनी चाहिए.

संसाधनों की कमी की वजह से कोविड-19 टेस्ट कम हो रहे हैं. इसी बात को मद्देनजर रखते हुए पुणे की एक कंपनी ने कोविसेल्फ होमकिट बनाया है जिसकी मदद से कोविड-19 की एंटीजन टेस्ट को घर पर ही किया जा सकता है अब आप घर बैठे ही खुद से कोरोना की जांच कर सकते हैं, वो भी मात्र 15 मिनटों में और कीमत भी बस 250 रुपये की. है ना खुशी की बात. अब कोरोना की जांच इतनी आसान जो हो गई है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने घर पर कोरोना वायरस टेस्टिंग के लिए कोविसेल्फ नामक किट को मंजूरी दे दी है. इस किट के बाद अब लोग महज 250 रुपये खर्च कर घर पर ही कोविड टेस्ट कर सकते हैं. ICMR ने जांच के लिए भी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें फिजूल जांच नहीं करने की सलाह दी गई है.

👉👉👉 ये भी पढ़ें लॉकडाउन का उल्लंघन कर आई बरात का पुलिस ने किया स्वागत, कराई मेंढक कूद,वीडियो वायरल.

पुणे की कंपनी ने इस टेस्ट किट को बनाया है
इस टेस्ट किट का नाम कोविसेल्फ टीएम CoviSelfTM (PathoCatch) COVID-19 OTC Antigen LF device है. इसे पुणे की कंपनी Mylab Discovery Solutions Ltd ने बनाया है. ICMR ने रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए इस टेस्ट किट को मंजूरी दी है. इस किट के जरिये लोग घर में ही नाक के जरिए कोरोना जांच के लिए सैंपल ले सकेंगे. इसके बाद इसकी तस्वीर खिंच कर कंपनी को भेजनी होगी. इसके लिए एप डाउनलोड करना होगा. घर में टेस्ट करने के लिए ICMR नई एडवाइजरी भी जारी की है.

👉👉👉 ये भी पढ़ें मध्य प्रदेश :रेमडेसिवीर की कालाबाजारी में आया कैबिनेट मंत्री की पत्नी के ड्राइवर का नाम, कांग्रेस ने मांगा मंत्री का इस्तीफा.

कौन कर सकता है इस टेस्ट किट से जांच
ICMR की नई एडवाइजरी के मुताबिक जिसे कोरोना के लक्षण है, या जो RT-PCR में कंफर्म पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आया है, वहीं इस टेस्ट किट से जांच कर सकता है. होम टेस्टिंग के लिए कम्पनी के सुझाए मैन्युअल यानी तौर तरीके से टेस्ट करना होगा. किट में सारी बातों की जानकारी होगी.

👉👉👉 ये भी पढ़ें कोरोना और ब्लैक फंगस के बाद अब देश में व्हाइट फंगस की एंट्री, पटना में मिले 4 मरीज, यह ब्लैक फंगस से ज्यादा घातक मचा हड़कंप.

एप डाउनलोड करना होगा
होम टेस्टिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से मोबाइल में ऐप डाउनलोड करना होगा. जिस व्यक्ति को कोरोना के लक्षण हैं या जो कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है, वह अपने मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड करेगा. टेस्ट स्ट्रिजप से नाक में स्वैब का सैंपल निकालकर तस्वीर खिंचनी होगी. इसके बाद इस तस्वीर को एप के जरिए कंपनी को भेजनी होगी. उसी फोन से तस्वीर लेनी होगी जिसपर मोबाइल ऐप डाउनलोड होगा. मोबाइल फोन का डाटा सीधे ICMR के टेस्टिंग पोर्टल पर स्टोर हो जाएगा. मरीज की गोपनीयता बरकरार रहेगी.

अगले सप्ताह से बाजार में आ जाएगी Covid-19 Home Test Kit

मायलैब डिस्कवरी सॉल्युशन के एमडी हसमुख रवाल ने कहा, ‘टेस्ट किट बाजार में एक हफ्ते में उपलब्ध हो जाएगी. इसकी कीमत 250 रुपये प्रति है, जिसमें टैक्स भी शामिल है.’ उन्होंने बताया, ‘किट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह इस्तेमाल करने में बेहद आसान है और बायोहजार्ड नहीं है. इसके साथ ही एक सेफ्टी बैग भी आता है, जिसमें आप इस्तेमाल के बाद किट को डालकर डिस्पोज कर सकते हैं.

👉👉👉 ये भी पढ़ें पीएम की बैठक के बाद भड़कीं ममता : कहा- बोलने की इजाजत न देना अपमानजनक,सभी सीएम पुतले बने बैठे थे.

उन्होंने कहा, ‘पॉजिटिव जांच में 5 से 7 मिनट का समय लगेगा और नेगेटिव रिजल्ट में ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट का वक्त लगेगा.’ रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट किट के इस पाउच में एक पहले से भरा हुआ एक्स्ट्रेक्शन ट्यूब, नैजल स्वाब, एक टेस्ट कार्ड और सेफ्टी बैग साथ आएगा. इसके अलावा टेस्ट करने वाले व्यक्ति को अपने फोन में मायलैब कोविसेल्फ ऐप डाउनलोड करनी होगी.

Related posts

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी का नया नारा, UP + Yogi बहुत है UPYOGI,गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास कर PM मोदी ने दिया नया नारा

MP SIDHI NEWS TEAM

BJP को बड़ा झटका, डिप्‍टी CM केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव हारे

MP SIDHI NEWS TEAM

GST के दायरे में नही आएगा पेट्रोल डीजल

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!