24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइमदेश विदेश

दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित, विवाहिता को जबरन तेजाब पिलाकर लगा दी आग, पति समेत 6 पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश लखनऊ : थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को तेजाब पिला दिया। जानकारी के अनुसार दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता को जबरन तेजाब पिला दिया, जिससे वह गंभीर जख्मी हो गई। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पति समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी घर में ताला लगाकर भागे हुए हैं।

👉👉👉 ये भी पढ़ें मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत,सरकार ने 140% खाद सब्सिडी बढ़ाई, 1200 रुपये में ही मिलेगी डीएपी की बोरी.

थाना नीमगांव क्षेत्र के पीड़िता रुचि मिश्रा 27 वर्ष ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सुनौरा निवासी अनूप कुमार पुत्र रामकिशोर के साथ हुई थी। ससुराल वाले उसे दहेज के लिये आए दिन प्रताड़ित करते थे, जिसके चलते पति अनूप कुमार, शकुंतला देवी, मीरा देवी, ललित कुमार, गंगा देवी और पूजा देवी ने उसे पकड़कर जबरन उसके मुंह में तेजाब डाल दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पीड़िता को बेहजम सीएचसी में दिखाया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि, आरोपी घर पर ताला डालकर भाग गए। 

👉👉👉 ये भी पढ़ें कोरोना कहर : पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 6 डॉक्टरों ने कोरोना से गंवाई जान.

इस बारे में थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता के पैर जले हैं, डॉक्टरी रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पीड़िता रुचि मिश्रा के भाई और थाना हैदराबाद के जड़ौरा निवासी नितेश मिश्रा ने बताया कि बहन के पति समेत घर के अन्य सदस्यों ने न सिर्फ उनकी बहन के जबरन तेजाब पिलाया बल्कि उसको आग भी लगाई, जिससे पीड़िता के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से जला हुआ है। जबकि, जिला अस्पताल में जब डॉक्टर ने बहन को उलटी करवाई तो तेज़ाब में जलने की वजह से उसमें मांस के लोथड़े भी गिरे।

Related posts

इस बार बदली गई एक और परंपरा, इन सेक्टरों को लाभ देने की तैयारी

MP SIDHI NEWS TEAM

अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मौत का एम्‍स ने किया खंडन, कहा-अभी जिंदा है

MP SIDHI NEWS TEAM

भक्त और भगवान के बीच की दूरियां खत्म हुई : 37 दिनों बाद भक्तों को महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन की अनुमति मिली

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

मध्य प्रदेश :रेमडेसिवीर की कालाबाजारी में आया कैबिनेट मंत्री की पत्नी के ड्राइवर का नाम, कांग्रे May 20, 2021 at 3:06 pm

[…] 👉👉👉 ये भी पढ़ें दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित, विवाहित…. […]

Reply
पीएम की बैठक के बाद भड़कीं ममता : कहा- बोलने की इजाजत न देना अपमानजनक,सभी सीएम पुतले बने बैठे थे - MP Sidhi May 20, 2021 at 4:58 pm

[…] 👉👉👉 ये भी पढ़ें दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित, विवाहित…. […]

Reply
दरवाजे पर बारात, मंडप से भागी दुल्हन,SP बोले प्यार के दुश्मनों से हमारी जान को खतरा है, हम दोनों को ज May 23, 2021 at 4:55 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित, विवाहित…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!