28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेशराजनीति

पीएम की बैठक के बाद भड़कीं ममता : कहा- बोलने की इजाजत न देना अपमानजनक,सभी सीएम पुतले बने बैठे थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी पर नियंत्रण को लेकर 10 राज्यों के 54 जिले के कलेक्टरों के साथ वर्चुअल बैठक की। पीएम मोदी ने 10 राज्यों-छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के ज़िलाधिकारियों और फील्ड अधिकारियों के साथ बातचीत की ।उनकी बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं, लेकिन उनके राज्य का कोई भी कलेक्टर शामिल नहीं हुआ। मोदी की बैठक के बाद ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाराजगी जाहिर की।

👉👉👉 ये भी पढ़ें मध्य प्रदेश के श्योपुर में किसानों ने नरेन्द्र सिंह तोमर के काफिले को रोका, दिखाए काले झंडे,कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की.

बैठक खत्म होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की l ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए l ममता बनर्जी ने कहा कि बैठक में दस राज्यों के सीएम मौजूद थे, जब बतौर सीएम मैं वहां पर थीं तो हमने डीएम को वहां शामिल नहीं होने दिया l ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि सिर्फ बीजेपी के कुछ सीएम और पीएम मोदी ने अपनी बात रखी, हमको बोलने नहीं दिया गया l सभी मुख्यमंत्री सिर्फ चुपचाप बैठे रहे, किसी ने कुछ नहीं कहा l टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि, यदि राज्यों को बोलने की अनुमति नहीं थी तो उन्हें क्यों बुलाया गया। बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों को विरोध करना चाहिए। वैक्सीन की डिमांड रखनी थी, लेकिन बोलने ही नहीं दिया गया l

👉👉👉 ये भी पढ़ें मध्य प्रदेश :रेमडेसिवीर की कालाबाजारी में आया कैबिनेट मंत्री की पत्नी के ड्राइवर का नाम, कांग्रेस ने मांगा मंत्री का इस्तीफा.

ममता बनर्जी ने केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में वैक्सीन की भारी कमी है। हम तीन करोड़ टीके की मांग रखने वाले थे, लेकिन कुछ बोलने नहीं दिया गया। इस महीने 24 लाख वैक्सीन देने का वादा किया गया था, लेकिन सिर्फ 13 लाख वैक्सीन दी गईं। वैक्सीन की कमी  के कारण कई टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ा है । ममता ने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य में मांग के मुताबिक वैक्सीन नहीं भेजी इसलिए टीकाकरण की रफ्तार सुस्त पड़ी है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने 60 हजार करोड़ रुपये की वैक्सीन निजी स्तर पर खरीदी है।

‘ना वैक्सीन, ना ऑक्सीजन और ना ही दवाई’
बंगाल की मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाया है l ऑक्सीजन, दवाई, वैक्सीन कुछ भी उपलब्ध नहीं हैl अगर केंद्र के फॉर्मूले पर चले तो इनके लिए दस साल इंतज़ार करना होगा l बंगाल में टीकाकरण की स्पीड इसलिए धीमी है, क्योंकि वैक्सीन नहीं मिल रही हैं, हमने 60 करोड़ रुपये की वैक्सीन निजी स्तर पर खरीदीं हैं l

👉👉👉 ये भी पढ़ें दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित, विवाहिता को जबरन तेजाब पिलाकर लगा दी आग, पति समेत 6 पर केस दर्ज.

केंद्र पर संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने का आरोप
ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कही ना कही संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। ऑक्सीजन, दवाई, वैक्सीन कुछ भी उपलब्ध नहीं है । मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल को रेमडेसिविर इंजेक्शन भी नहीं दी गई, पीएम मोदी मुंह छुपाकर भाग गए. ममता बनर्जी ने कहा कि जब कोरोना केस बढ़े तो बंगाल में केंद्रीय टीम ने दौरा किया, लेकिन अब गंगा में शव मिलने के मामले सामने आ रहे हैं तो वहां टीम नहीं भेजी जा रही है। बंगाल में कोरोना पॉजिटिविटी की रेट कम हुई है। वहीं मृत्युदर 0.9% है। 

👉👉👉 ये भी पढ़ें मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत,सरकार ने 140% खाद सब्सिडी बढ़ाई, 1200 रुपये में ही मिलेगी डीएपी की बोरी.

 केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाए सरकार : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर रेलवे, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, डिफेंस, बैंकों, बीमा, पोस्ट और टेलीग्राफ, कोयला जैसे अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

Related posts

शिवराज का तंज : राहुल है राहू और केजरी केतु

MP SIDHI NEWS TEAM

PF पर मिलेगा 40 साल में सबसे कम ब्याज,6 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर से विभिन्न रूटों पर संचालित रीवा इंटरसिटी सहित 6 स्पेशल ट्रेनों का संचालन निरस्त

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!