20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

जबलपुर में सिरफिरे आशिक का खूनी खेल,युवती के भाई को किया मरणासन्न,पड़ोसी की हत्या,6 आरोपी गिरफ्तार

मृतक कुंजीलाल पाठक

एक युवती द्वारा शादी से इंकार करना खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। युवती द्वारा विवाह करने से इनकार करने से नाराज सिरफिरे आशिक ने पनागर के बघौड़ा गांव में जमकर तांडव मचाया। कार, मोटरसाइकिल और मोपेड पर सवार आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों को साथ लेकर सिरफिरे आशिक युवती के घर पहुँचा। आठ बदमाशों ने युवती के भाई को जहां मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया। वहीं उसके पड़ोसी के सीने व पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर मौत के घाट उतार दिया।पनागर पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और बलवा का प्रकरण दर्ज कर 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

👉👉👉 गोवाः रेप आरोपी तरुण तेजपाल की सुनवाई टली, 21 मई को आ सकता है फैसला, कोर्ट में आगे बढ़ाई तारीख.

पनागर पुलिस ने बताया कि बघौड़ा निवासी युवती से जबलपुर निवासी अनुज पटेल शादी करना चाहता था। परंतु अनुज का चाल-चलन युवती को पसंद नहीं था इसलिए उसने विवाह करने से इनकार कर दिया था। युवती का शादी से इनकार करना अनुज को नागवार गुजरा और वो पूरे परिवार को सबक सिखाने की योजना बनाने लगा। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे अनुज पटेल और बिल्ला साथी बदमाशों बेटू पांडे, राज ठाकुर, राजेश बंगाली, रूपेश पटेल, अनीश सेन, कृष्णा सतनामी, कुणाल रैकवार को साथ लेकर कार, मोपेड और मोटरसाइकिल से युवती के घर पहुँचा। युवती के भाई से वो गाली गलौज करने लगा। अनुज और उसके साथी युवती के भाई और पूरे परिवार की जान लेने पर आमादा हो रहे थे। युवती का भाई एक पेट्रोल पंप में काम करता है।

👉👉👉 मध्य प्रदेश के श्योपुर में किसानों ने नरेन्द्र सिंह तोमर के काफिले को रोका, दिखाए काले झंडे,कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की.

विवेक के पड़ोस में कुंजीलाल पाठक का घर है। बदमाशों का तांडव देखकर कुंजीलाल पाठक वहां पहुँचे और बीच बचाव की कोशिश करने लगे। इस पर अनुज पटेल व बेटू पांड ने चाकू से पेट व सीने पर चार से पांच वार किए। चाकू के चार पांच गंभीर घाव लगने के कारण कुंजीलाल मौके पर ही गिर पड़े। जिसके बाद आता था कि बदमाशों ने युवती के भाई पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया पेट में चाकू घुसते ही विवेक भी मौके पर गिर पड़ा।

👉👉👉 मास्क न पहनने की ये सजा?…मध्यप्रदेश के सागर जिले में महिला कॉन्स्टेबल ने महिला के साथ की बर्बरता,मास्क नहीं पहनने पर सड़क पर पीटा.

अनुज पटेल और उसके साथियों की गुंडागर्दी देख ग्रामीण एकजुट हुए। सरेआम बदमाशों की गुंडागर्दी देख गांव वाले कुंजीलाल व विवेक को बचाने दौड़े, तब आरोपी चाकू लहराते हुए कार व बाइक से फरार हो गए। गांव वालों की मदद से दोनों को पहले शहर के निजी अस्पताल और फिर रेफर करने पर कुंजीलाल को मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में ही कुंजीलाल पाठक ने दम तोड़ दिया। जबकि विवेक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

आरोपी हिरासत में
हत्या की खबर मिलते ही पनागर टीआई आरके सोनी और उनकी टीम निजी अस्पताल पहुंची। वहां विवेक पटेल का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307, 147, 148, 149, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज किया। टीआई आरके सोनी के मुताबिक आरोपियों में कुछ को हिरासत में लेकर अन्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त वाहन व चाकू आदि की जब्ती के प्रयास जारी हैं।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लिखा पत्र, सभी मीडियाकर्मियों को कोरोना वारियर्स का दर्जा देने की की माँग

MP SIDHI NEWS TEAM

होली के रंगों पर बड़ी कोरोना की मार ,मेलों में लगी रोक

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी स्वास्थ्य विभाग ने जिंदा लोगों को बता दिया करो ना से मृत,लोगों ने खुद दफ्तर जाकर दिया जिंदा होने का सबूत

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

क्रिकेट में कोरोना का साया : एशिया कप कोरोना वायरस के चलते रद्द - MP Sidhi News May 19, 2021 at 7:42 pm

[…] 👉👉👉 जबलपुर में सिरफिरे आशिक का खूनी खेल,यु…. […]

Reply
प्रदेश में अब टाक्टे तूफान का कहर, सतना में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, 3 झुलसे - MP Sidhi News May 19, 2021 at 8:16 pm

[…] 👉👉👉 जबलपुर में सिरफिरे आशिक का खूनी खेल,यु…. […]

Reply
मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत,सरकार ने 140% खाद सब्सिडी बढ़ाई, 1200 रुपये में ही मिलेगी डीएपी की May 20, 2021 at 1:23 pm

[…] ये भी पढ़ें 👉👉 जबलपुर में सिरफिरे आशिक का खूनी खेल,यु…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!