33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के श्योपुर में किसानों ने नरेन्द्र सिंह तोमर के काफिले को रोका, दिखाए काले झंडे,कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को उनके संसदीय क्षेत्र में ही आज कृषि कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकरियों के विरोध का सामना करना पड़ा। दरसअल केंद्रीय कृषि मंत्री आज अपने संसदीय क्षेत्र के जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए जा रहे थे,जहाँ विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने उनके श्योपुर बायपास रोड पर काफिले के सामने आ कर उनके काफिले को घेर लिया तथा काले झंडे दिखाये। इस बीच मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोक-झोंक भी हुई। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा किसानों को हिरासत में लिया है।

👉👉👉 गोवाः रेप आरोपी तरुण तेजपाल की सुनवाई टली, 21 मई को आ सकता है फैसला, कोर्ट में आगे बढ़ाई तारीख.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब केन्द्रीय मंत्री तोमर का काफिला जिला चिकित्सालय की ओर रवाना हुआ तो शहर में स्थित देहात थाने के सामने किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के दर्जन भर किसान काफिले के सामने आ गए और ‘नरेन्द्र सिंह तोमर मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए इन कृषि कानूनों को वापस लेने की उनसे मांग की। इस दौरान किसान संगठन के नेताओं ने उनसे कहा “ आप हमारे सांसद हो हमने आपको वोट दिया है और हम भाजपा को वोट देते हैं।”

👉👉👉 विधायक को ही लगा दिया नकली रेमडेसिविर : मैं नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन आपूर्ति का भुक्तभोगी, प्रत्यक्षदर्शी एवं पीड़ित हूं : जालम सिंह पटेल भाजपा विधायक.

श्योपुर-मुरैना संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं
नरेंद्र सिंह तोमर श्योपुर-मुरैना संसदीय क्षेत्र से सांसद है और कोरोना संक्रमण के इस दौर में श्योपुर जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान श्योपुर आए हुए थे।जहाँ नरेंद्र सिंह तोमर ने श्योपुर जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया साथ साथ ही जिला चिकित्सालय में लगाए जा रहे ऑक्सीजन संयंत्र का भी निरीक्षण किया।

Related posts

प्रभारी तहसीलदार ने किया महिला चौकीदार से रेप

MP SIDHI NEWS TEAM

कल 95 केंद्रों में और गर्भवती महिलाओं का 23 से होगा टीकाकरण

MP SIDHI NEWS TEAM

31 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश में खुलेंगे स्कूल? सीएम शिवराज ने बुलाई बड़ी बैठक, हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

5 comments

क्रिकेट में कोरोना का साया : एशिया कप कोरोना वायरस के चलते रद्द - MP Sidhi News May 19, 2021 at 7:43 pm

[…] 👉👉👉 मध्य प्रदेश के श्योपुर में किसानों ने …. […]

Reply
केंद्र सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने 140% खाद सब्सिडी बढ़ाई, 1200 रुपये में ही मिलेग May 20, 2021 at 1:21 pm

[…] ये भी पढ़ें 👉👉 मध्य प्रदेश के श्योपुर में किसानों ने …. […]

Reply
पीएम की बैठक के बाद भड़कीं ममता,सभी सीएम पुतले बने बैठे थे,कहा- बोलने की इजाजत न देना अपमानजनक - MP Sidhi N May 20, 2021 at 4:38 pm

[…] 👉👉👉 ये भी पढ़ें मध्य प्रदेश के श्योपुर में किसानों ने …. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!