24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

गरीबों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र,गरीबों के रुकने का सहारा बना आश्रय स्थल

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार नगर पालिका सीधी द्वारा कोरोना महामारी के समय गरीबों की चिंता को ध्यान में रखते हुए दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र सीधी में दोनों समय गरीबों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पूर्व में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा था तथा भोजन की व्यवस्था में पहले प्रति थाली 10 रुपये लिया जाता था, लेकिन लॉकडाउन में जिनके पास पैसे नहीं हैं उन्हें निःशुल्क भोजन भी कराया जा रहा है। सम्पूर्ण लॉकडाउन में गरीबों के व्यवसाय प्रभावित हुए जिस कारण से उन्हें परेशानी हुई। इसको ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा सायंकालीन भोजन की व्यवस्था भी प्रारम्भ की गई। अब रसोई केंद्र में सुबह 10 से 3 बजे तक एवं सायंकालीन 6 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक जिन्हें भोजन की आवश्यकता है वह रसोई केंद्र में आकर भोजन कर सकते है। वर्तमान में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन,शहर के गरीब इत्यादि लोग लॉकडाउन में प्रतिदिन लगभग दोनों टाइम मिलाकर लगभग 100 से 110 लोग भोजन करने रसोई केंद्र में आ रहे हैं।

👉👉👉 प्रदेश में अब टाक्टे तूफान का कहर, सतना में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, 3 झुलसे.

दीनदयाल अंत्योदय योजना -राष्टीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम ) के तहत संचालित आश्रय स्थल में कोरोना संक्रमण में कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के परिजन भी आश्रय स्थल में रुक रहे हैं। सभी के लिए आश्रय स्थल में रुकने की निःशुल्क सुविधा है। आश्रय स्थल में शहरी बेघरों के लिए रहने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था भी नगर पालिका सीधी द्वारा की गई है। नगर पलिका सीधी से प्रतिदिन दीनदयाल रसोई केंद्र और आश्रय स्थल को सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।

👉👉👉 क्रिकेट में कोरोना का साया : एशिया कप कोरोना वायरस के चलते रद्द.

129 व्यक्तियों को राशन सामग्री का किया गया वितरण

कोरोना संक्रमण में बहुत से परिवार ऐसे भी है जिनके आजीविका का साधन बन्द हो गए, जो यहाँ रहकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। उनके सामने भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई। उनकी समस्या को देखते हुए तात्कालिक तौर पर अभी तक 129 लोगों को 10 किलो चावल, 5 किलो आटा एवं 1 किलो नमक निःशुल्क वितरित किया गया है।

👉👉👉 मध्य प्रदेश के श्योपुर में किसानों ने नरेन्द्र सिंह तोमर के काफिले को रोका, दिखाए काले झंडे,कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की.

नगर पालिका सीधी के द्वारा ऐसे व्यक्ति जिनको राशन की आवश्यकता है वह नगर पालिका के कर्मचारी लक्ष्मीकांत गर्ग मो. 6262157305 से संपर्क कर सकते हैं। नगर पालिका सीधी के सिटी मिशन मैनेजर मनोज चौबे द्वारा शहर के आमजनों से अपील की गई कि ऐसे व्यक्ति जिन्हें आप जानते हैं और जिनको भोजन की आवश्यकता है, तो कृपया उन्हें रसोई केंद्र में भोजन हेतु जरूर भेजें। ठीक इसी प्रकार से ऐसे शहरी गरीब जो बेघर हो और उनके पास रहने का साधन न हो खुले आसमान में रहते हो उन्हें भी आश्रय स्थल तक पहुंचाने का प्रयास अवश्य करें।

Related posts

अवैध रूप से शराब विक्रय के मामले में न्या्यालय उठने तक की सजा एवं जुर्माना

MP SIDHI NEWS TEAM

7 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 10%,सीधी जिले में 7 दिनों में औसत पॉजिटिविटी 27% मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विशेष ध्यान देनें का दिया निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

सहायक वर्ग-2 दयाशंकर शुक्ला को तत्काल प्रभाव से कलेक्टर सीधी द्वारा किया गया निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!