29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोविड भर्ती मरीजों के लिए बनाया गया संवाद सेतु हेल्प डेस्क-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 बी.एल. मिश्रा ने बताया कि कोविड महामारी से संक्रमित भर्ती मरीजों के लिए जिला अस्पताल में मुख्य निकासी द्वार के पास संवाद सेतु हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।

इस हेल्पडेस्क के माध्यम से मरीज के परिजनों को वीडियो कॉलिंग के द्वारा वार्ड में तैनात ड्यूटी स्टाफ के सहयोग से मरीजों का हाल-चाल मिल सकेगा। अभी यह हेल्प डेस्क सुबह 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संचालित किया जा रहा है।

संवाद सेतु हेल्प डेस्क मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए उनके परिजनो से संवाद स्थापित कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा समस्त जिला मुख्यालय पर यह सुविधा प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया है जिस के पालन में विगत 1 सप्ताह से सीधी जिले में संवाद सेतु हेल्प डेस्क संचालित है।

हेल्प डेस्क में तैनात परामर्शदाताओं को और वार्ड में टेबलेट प्रदान किया गया है जिसमें ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग, वॉइस कॉलिंग की सुविधा है। जिसके माध्यम से मरीजों के परिजन निशुल्क संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर रहे है।

Related posts

नवविवाहिता ने फॉसी लागकर की आत्महत्या मामले की जाँच में जुटी बहरी पुलिस

VIKASH KUMAR DWIVEDI

सीधी में कोरोना का महाविस्फोट:आज सामने आए 6 नए केस,एक्टिव केसों की संख्या 7

MP SIDHI NEWS TEAM

चिरायु अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज ने 5वीं मंजिल से छलांग लगाई, मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

किसानों के हित में मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, खाद सब्सिडी 140% बढीं -इन्द्र शरण  - MP Sidhi News May 20, 2021 at 3:39 pm

[…] 👉👉👉 ये भी पढ़ें कोविड भर्ती मरीजों के लिए बनाया गया सं…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!