
चक्रवात टाक्टे के कारण देश का मौसम बदल गया है। करोना कहर के बीच टाक्टे तूफान भी कहर बनकर लोगों के ऊपर बरस रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को तेज हवा गरज चमक के साथ जोरदार बारिश से जानमाल को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। सतना में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है, और 3 लोग झुलस गए हैं।
👉👉👉 क्रिकेट में कोरोना का साया : एशिया कप कोरोना वायरस के चलते रद्द.

मध्यप्रदेश के सतना जिले में बिजली के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मैहर-बदेरा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए है। बताया गया कि यह सभी लोग मछली पकड़ने के लिए गये थे। मृतकों में अभिलाष कोल, जितेंद्र कोल, सुरेंद्र साहू सभी निवासी ककरा गांव के हैं वहीं देर शाम इलाज के दौरान 16 वर्षीय बालक भारत कोल की भी मौत हो गई। जबकि 40 वर्षीय राजू कोल , 50 वर्षीय सिपाही कोल, 35 वर्षीय संपत कोल सभी घायल निवासी धरमपुरा निवासी हैं जिनका इलाज जारी है।
👉👉👉 जबलपुर में सिरफिरे आशिक का खूनी खेल,युवती के भाई को किया मरणासन्न,पड़ोसी की हत्या,6 आरोपी गिरफ्तार.
इसी तरह मझगवां के कैलासपुर गांव के पास आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय अधेड़ व 30 वर्षीय युवक मौत हुई है। बताया जा रहा है ये दोनों बाइक से जा रहे थे बारिश होने पर पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े हो गए थे,तभी इनके उपर गाज गिर गई। मृतकों की शाम तक शिनाख्त नहीं हो पाई।

2 comments
[…] […]
[…] […]